सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा: अब स्क्रीन पर कोई नहीं झांक पाएगा, पहले से बेहतर मिलेगा प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर
सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप फोन Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में अपग्रेडेड Privacy Display फीचर दे सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फोन की स्क्रीन पहले से ज्यादा ब्राइट होगी, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट पढ़ना आसान होगा। हालांकि, Galaxy S27 और S27+ में यह फीचर आने की उम्मीद कम है।

विस्तार
सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S27 सीरीज में डिस्प्ले से जुड़े कुछ बड़े बदलाव कर सकता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में अपग्रेडेड Privacy Display फीचर दिया जा सकता है। इसके साथ ही दोनों फोन की स्क्रीन पहले के मुकाबले ज्यादा ब्राइट हो सकती है, जिससे तेज धूप में भी डिस्प्ले पर कंटेंट पढ़ना आसान होगा।
सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए Galaxy S26 Ultra में Privacy Display फीचर पेश किया था। अब कंपनी अगले साल आने वाले अपने प्रीमियम मॉडल्स में इसका बेहतर वर्जन देने की तैयारी कर सकती है। हालांकि, सैमसंग ने अभी Galaxy S27 सीरीज के फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Galaxy S27 Pro और Ultra में मिलेगा अपग्रेडेड प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर
- टेक वेबसाइट SamMobile की नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में Privacy Display का अपग्रेडेड वर्जन दिया जाएगा। यह फीचर यूजर की स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को आसपास बैठे लोगों की नजरों से बचाने में मदद करता है।
- इस तकनीक की मदद से फोन की स्क्रीन को इस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है कि सामने से देखने वाले व्यक्ति को कंटेंट साफ दिखाई दे, लेकिन साइड से देखने पर स्क्रीन की जानकारी पढ़ना मुश्किल हो जाए। इससे सार्वजनिक जगहों पर मैसेज, ईमेल या दूसरी निजी जानकारी देखते समय प्राइवेसी बनाए रखने में मदद मिलती है।
- Galaxy S26 Ultra में भी यह फीचर दिया गया था। अब Galaxy S27 Pro और Ultra में इसका बेहतर वर्जन मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, अपग्रेडेड फीचर में कौन-कौन से नए बदलाव होंगे, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
तेज धूप में भी ज्यादा साफ दिखेगी स्क्रीन
- रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra की डिस्प्ले ब्राइटनेस भी पहले से बेहतर होगी। इसका फायदा खासतौर पर उन यूजर्स को मिल सकता है, जो फोन का इस्तेमाल बाहर या तेज धूप में ज्यादा करते हैं।
- ज्यादा ब्राइट स्क्रीन होने से आउटडोर में टेक्स्ट पढ़ने, फोटो देखने और वीडियो इस्तेमाल करने में आसानी हो सकती है। हालांकि, रिपोर्ट में अभी स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस या दूसरे डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है।
Galaxy S27 और S27+ में नहीं मिलेगा प्राइवेसी डिस्प्ले?
- पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सैमसंग Galaxy S27 और Galaxy S27+ में भी Privacy Display फीचर दे सकता है। लेकिन अब सामने आई कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस फीचर को सिर्फ Pro और Ultra मॉडल तक सीमित रख सकती है।
- इसका मतलब है कि Galaxy S27 सीरीज के सभी फोन में यह खास डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि, यह जानकारी फिलहाल रिपोर्ट्स पर आधारित है। सैमसंग ने अभी तक फोन के मॉडल्स और उनके फीचर्स की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
- साइक्लोन: आईफोन की छुट्टी करने आया एआई वाला फोन! खुद एप बनाकर काम निपटाएगा, बैकग्राउंड में पूरे करेगा टास्क
- Vivo लाया नया 5G फोन: 8,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, पानी और धूल नहीं बिगाड़ पाएंगे कुछ, जानें डिटेल
- नथिंग ओएस अपडेट: Phone 4a और 3a सीरीज के लिए आया Nothing OS 5, मिलेंगे कई धांसू फीचर्स