Inactiviy Restart: खो गया या चोरी हो गया फोन? डरिए मत! सैमसंग का नया फीचर रखेगा आपका डेटा बिल्कुल सेफ
Inactiviy Restart:
सैमसंग ने गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए 'इनएक्टिविटी रीस्टार्ट' नाम का एक जबरदस्त सिक्योरिटी फीचर पेश किया है। यह फीचर फोन के 72 घंटे तक लॉक रहने पर उसे खुद-ब-खुद रीस्टार्ट कर देता है, जिससे डेटा चोरी होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

विस्तार
अक्सर जब फोन चोरी होता है, तो हैकर्स उसे अनलॉक करने के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। सैमसंग का नया 'इनएक्टिविटी रिस्टार्ट' फीचर इसी खतरे को भांप लेता है। अगर आपका गैलेक्सी फोन 72 घंटों (3 दिन) तक लॉक रहता है और उसे एक बार भी सही तरीके से अनलॉक नहीं किया जाता, तो फोन अपने आप रीस्टार्ट हो जाएगा।
रीस्टार्ट होने से क्या होगा फायदा?
- आपका सारा डेटा पूरी तरह एन्क्रिप्ट (कोड में सुरक्षित) हो जाता है।
- जब तक आप अपना पिन, पासवर्ड या बायोमेट्रिक्स नहीं डालेंगे, तब तक ऐप्स के नोटिफिकेशन, कॉल करने वाले की जानकारी और यहां तक कि अलार्म भी छिपे रहेंगे।
- अगर आपके सिम कार्ड पर लॉक लगा है, तो उसे भी दोबारा खोलना होगा।
- यह ठीक वैसा ही है जैसे एपल ने हाल ही में अपने iOS 18.1 में दिया था और गूगल ने भी अपने प्ले सर्विसेज अपडेट में इसे शामिल किया है।
कैसे ऑन करें यह सेटिंग?
- फोन की Settings में जाएं।
- Security and Privacy पर क्लिक करें।
- इसके बाद More security settings में जाएं।
- यहां आपको Inactivity restart का विकल्प दिखेगा, इसे On कर दें।
किन फोन्स को मिला है यह अपडेट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर फरवरी 2026 के सुरक्षा पैच के साथ रोलआउट किया जा रहा है। अगर आपके पास Galaxy S25 सीरीज (One UI 8.5 बीटा) या Galaxy Z Fold 7 (One UI 8) है, तो आपको यह फीचर मिल चुका होगा या जल्द ही मिल जाएगा।
- Samsung: स्मार्टफोन की दुनिया में क्रांति ला सकता है सैमसंग, 18,000mAh की सुपर बैटरी पर कर रहा काम
- Induction Cooktop: LPG की कमी में इंडक्शन चूल्हा बनेगा सहारा, खरीदने से पहले जान लें कुछ जरूरी बातें
- Shake and Pay: बस फोन को हिलाएं और हो जाएगा UPI पेमेंट, आप भी अपने स्मार्टफोन में ऑन करें ये खास फीचर
- X: एक्स ने एक साल में 80 करोड़ फर्जी अकाउंट किए सस्पेंड, फेक नेटवर्क और विदेशी दखल पर कसा शिकंजा