सैमसंग फोन पर शानदार डील: ₹16,000 कम हो गई कीमत, 50MP कैमरा और सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस, जानें नई प्राइस
सार
- Samsung Galaxy A56 को शानदार डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
- 49,999 रुपये की लिस्टेड कीमत वाल यह 5G फोन अब भारी छूट पर उपलब्ध है।
- इस फोन में 50MP कैमरा, 120Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी मिलती है।

विस्तार
स्मार्टफोन बाजार में इन दिनों मेमोरी चिप की कमी का असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है। नए फोन के साथ पुराने मॉडल्स की कीमतें भी बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर आप सैमसंग का 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी डील सामने आई है। सैमसंग गैलेक्सी A56 को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 16,200 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर का फायदा लेने पर इसकी कीमत और कम हो जाएगी। इस फोन में 50MP का कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
Samsung Galaxy A56 पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट?
- सैमसंग गैलेक्सी A56 फ्लिपकार्ट पर 33,799 रुपये में लिस्टेड है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 49,999 रुपये थी। इस हिसाब से फोन की कीमत में 16,200 रुपये की सीधी कटौती हुई है। यानी ग्राहक इसे करीब 32 फीसदी छूट के साथ खरीद सकते हैं।
- इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,690 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। इस कैशबैक को जोड़ने के बाद फोन की प्रभावी कीमत 32,109 रुपये रह जाती है।
- पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 29,650 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का विकल्प भी है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली रकम आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। इसलिए हर ग्राहक को इतनी अधिक एक्सचेंज वैल्यू मिलना तय नहीं है।
EMI और गिफ्ट कूपन और भी सस्ता हो जाएगा फोन
- जो ग्राहक एक बार में पूरी रकम नहीं देना चाहते, वे फोन को तीन महीने की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए हर महीने 11,587 रुपये की तीन किस्तें देनी होंगी। इस तरह कुल भुगतान 34,761 रुपये होगा।
- इसके अलावा फोन खरीदने पर सैमसंग गैलेक्सी वॉच8 के लिए 1,000 रुपये का कूपन भी दिया जा रहा है। इस कूपन के इस्तेमाल की शर्तें और उपलब्धता खरीदारी के समय फ्लिपकार्ट पर देख लें।
Samsung Galaxy A56 के स्पेसिफिकेशन्स
- सैमसंग गैलेक्सी A56 में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस मिलता है। फोन को IP67 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देती है।
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें एक्सिनॉस 1580 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 8GB और 12GB रैम के विकल्पों में आता है। वहीं, स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB के विकल्प मिलते हैं।
- इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यानी फोन को रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ वीडियो देखने और गेमिंग जैसे कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
- फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी A56 के पीछे तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलता है।
- सैमसंग गैलेक्सी A56 उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकता है जो 50MP कैमरा, बड़ी सुपर एमोलेड स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी वाला फोन खरीदना चाहते हैं। हालांकि, खरीदारी से पहले फ्लिपकार्ट पर ऑफर, बैंक कैशबैक और एक्सचेंज की शर्तें जरूर जांच लें। कीमत और ऑफर में बदलाव हो सकता है।
और पढ़ें...
- श्रीधर वेम्बू की चेतावनी: एआई छीन लेगा कोडिंग और प्रोग्रामर की नौकरियां; 10 लोगों का काम करेगा एक इंसान
- सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा पर बंपर छूट: सीधे 43,000 रुपये सस्ता हुआ यह फ्लैगशिप फोन, अब इतनी कीमत पर खरीदें
- सेफ्टी में नहीं कोई समझौता: 5-स्टार रेटिंग और ADAS जैसे फीचर्स से लैस हैं ये 5 बजट सेडान, देखें पूरी लिस्ट
- वन यूआई 9.5 में आए कमाल के फीचर्स: लॉक स्क्रीन पर 3D इफेक्ट, प्राइवेसी डिस्प्ले हुआ स्मार्ट, मिले 6 नए फीचर