फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो पर मिल रही है 5,000 रुपये की छूट

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Jun 2017 10:58 AM IST
Samsung carnival sale on flipkart, BuySamsung Galaxy c9 pro with Rs 5000 discount
Flipkart sale

    हाल ही में फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर बिग 10 सेल और द ग्रेड इंडियन सेल खत्म हुई है। उसके बाद एक बार फिर से ई-कॉमर्स साइट पर सेल शुरू हो गई है। इस सेल में ब्रांडेड कंपनियों के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो और सैमसंग ऑन नेक्स्ट सस्ते में मिल रहे हैं। इसके अलावा सैमसंग के टीवी पर भी छूट मिल रही है।

    सैमसंग के स्मार्टफोन पर मिलने वाली छूट

    सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो
    सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो

    सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो पर पूरे 5,000 रुपये की छूट मिल रही है। यानी इस फोन को 31,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं फ्लिपकार्ट पर सिटी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ शॉपिंग करने पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक मिल रहा है।

    सैमसंग ऑन नेक्स्ट का 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट 3,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। यानी इस फोन को 17,900 रुपये की जगह 14,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ऑन 7 को 8,490 रुपये की जगह 7,690 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं सैमसंग Galaxy On5 को छूट के साथ 6,690 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    स्मार्टफोन के अलावा सैमसंग टीवी पर भी ऑफर मिल रहे हैं। टीवी पर करीब 50 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में छूट के साथ बिकने वाले टीवी में सैमसंग 49 इंच अल्ट्रा एचडी (4के) स्मार्ट कर्व्ड एलईडी टीवी, सैमसंग 24 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी, सैमसंग 60 इंच अल्ट्रा एचडी (4के) स्मार्ट एलईडी टीवी, सैमसंग 40 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी और सैमसंग 32 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें