OpenAI: हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद सैम ऑल्टमैन की हुई वापसी, सोशल मीडिया के निशाने पर आए बोर्ड मेंबर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Nov 2023 12:40 PM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने इसकी पुष्टि भी की कि सैम ने माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन कर लिया है और वे एक नई एआई रिसर्च टीम को लीड करेंगे। अब ओपनएआई में सैम ऑल्टमैन की वापसी होने जा रही है। खुद सैम ने एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है।

Sam Altman to rejoince OpenAI confirmed in a x post memes goes viral on social media
Sam Altman - फोटो : Istock

    विस्तार

    पिछले सप्ताह ही सैम ऑल्टमैन को ओपनएआई से निकाल दिया गया था उसके बाद सैम के माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन करने की खबर आई। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने इसकी पुष्टि भी की कि सैम ने माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन कर लिया है और वे एक नई एआई रिसर्च टीम को लीड करेंगे। अब ओपनएआई में सैम ऑल्टमैन की वापसी होने जा रही है। खुद सैम ने एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है।

    सैम ऑल्टमैन ने वापसी पर क्या कहा?

    मुझे ओपनएआई पसंद है और पिछले कुछ दिनों में मैंने जो कुछ भी किया है वह इस टीम और इसके मिशन को एकजुट रखने की सेवा में है। जब मैंने रविवार की शाम को माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होने का फैसला किया, तो यह स्पष्ट था कि यह मेरे और टीम के लिए सबसे अच्छा रास्ता था। अब मैं नए बोर्ड और सत्या के समर्थन के साथ ओपनाई में लौटने और माइक्रोसॉफ्ट के साथ हमारी मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।

    सोशल मीडिया पर बनने लगे मीम्स

    सैम ऑल्टमैन की वापसी की खबर के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खूब मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो शेयर करते हुए कहा कि सैम की वापसी के बाद ओपनआई के बोर्ड मेंबर की हालत कुछ ऐसी है। फोटो में 6-7 मेंबर एक दूसरे पर पिस्टल ताने नजर आ रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें