Safer Internet Day 2022: कभी नहीं होंगे फ्रॉड के शिकार, नोट कर लें गूगल की ये छह बातें

आज सेफर इंटरनेट डे (Safer Internet Day) है। सेफर इंटरनेट डे की शुरुआत डिजिटल दुनिया के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए हुई। इसकी शुरुआत 2005 में हुई थी। इस साल सेफर इंटरनेट डे का थीम ‘Together for a better internet’ है। इंटरनेट का दायरा जितना तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से ऑनलाइन फ्रॉड भी बढ़ रहे हैं। सुरक्षित इंटरनेट दिवस की शुरुआत पहली बार 2004 में यूरोपीय संघ (ईयू) की सेफबॉर्डर परियोजना की एक पहल के रूप में हुई थी और 2005 से इसे आधिकारिक रूप से मनाया जा रहा है। डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए गूगल ने कुछ उपाय सुझाएं हैं जिन्हें आप जेहन में रखते हैं तो आपके साथ फ्रॉड की संभावना बेहद कम हो जाती है। आइए जानते हैं।

खाते की सुरक्षा होगी मजबूत
यह सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस आपके अकाउंट से लिंक हो। यह इसलिए क्योंकि किसी संदिग्ध गतिविधि में आपके मोबाइल नंबर पर आपको अलर्ट मिलेगा। ऐसे में जीमेल या किसी अन्य अकाउंट में मोबाइल नंबर जरूर जोड़ें।

पासवर्ड मैनेजर की लें मदद
गूगल के हिसाब से, एक औसत व्यक्ति 120 से अधिक पासवर्ड को मैनेज करने में परेशान रहता है। कई बार उसे पासवर्ड रीसेट करना पड़ता है। ऐसे में पासवर्ड मैनेजर की आपकी मदद कर सकता है। पासवर्ड मैनेजर मजूबत पासवर्ड बनाने के अलावा पासवर्ड को याद रखने में भी आपकी मदद करता है।