रूस-यूक्रेन में युद्ध: यूक्रेन के कई बैंकों और सरकारी वेबसाइट पर साइबर अटैक, मैलवेयर भी डाले गए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, मास्को/कीवप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Feb 2022 03:53 PM IST
सार

यूक्रेन की संसद और अन्य सरकारी और बैंकिंग वेबसाइटों पर बुधवार को साइबर अटैक हुआ है। इस हमले के बाद साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं ने कहा है कि अज्ञात हमलावरों ने खतरनाक मैलवेयर से सैकड़ों कंप्यूटरों को भी संक्रमित किया है।

विज्ञापन
Russia Cyber Attack on Ukraine Government and Banking Websites Hit By Cyberattacks Data Wiping Malware News in Hindi
Russia Cyber Attack - फोटो : Pixabay

    विस्तार

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस और यूक्रेन दोनों देशों के बीच जंग छिड़ गई है। दोनों देशों की ओर से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। इस युद्ध में अभी तक 50 लोगों को मारे जाने की खबर है। रूस ने यूक्रेन के कई सैन्य ठिकाने को भी तबाह कर दिया है। वहीं यूक्रेनी सेना ने भी दावा किया है कि उसने लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। इन सब के बीच यूक्रेन की सरकारी वेबसाइट और बैंकों पर साइबर अटैक की खबर है।

    हैकर्स ने यूक्रेन की संसंद को बनाया निशाना

    यूक्रेन की संसद और अन्य सरकारी और बैंकिंग वेबसाइटों पर बुधवार को साइबर अटैक हुआ है। इस हमले के बाद साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं ने कहा है कि अज्ञात हमलावरों ने खतरनाक मैलवेयर से सैकड़ों कंप्यूटरों को भी संक्रमित किया है। शोधकर्ताओं ने कहा कि कुछ संक्रमित कंप्यूटर पड़ोसी लातविया और लिथुआनिया में थे।

    विज्ञापन

    यूक्रेन में गुरुवार की सुबह को विदेश मंत्रालय और काउंसिल और मिनिस्टर्स की साइट ओपन नहीं हो रही थी, वहीं अन्य साइट काफी स्लो थीं, हालांकि इस साइबर अटैक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ईएसईटी रिसर्च लैब्स ने ही इस अटैक की पुष्टि की है। लैब ने कहा कि उसने बुधवार को यूक्रेन के कंप्यूटर पर डाटा-वाइपिंग मैलवेयर (डाटा को डिलीट करने वाले) का पता लगाया। लैब का दावा है कि इस अटैक में यूक्रेन की कई बड़ी संस्थाओं को भी निशाना बनाया गया है।

    सिमेंटेक थ्रेट इंटेलिजेंस ने वाइपर मैलवेयर से प्रभावित तीन संगठनों का पता लगाया जिनमें लातविया और लिथुआनिया में यूक्रेनी सरकारी ठेकेदार और यूक्रेन में एक वित्तीय संस्थान शामिल हैं। बता दें कि ये दोनों देश नाटो के सदस्य हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें