Fighting Robots: रोबोट्स के बीच खूब चले लात-घूंसे, दुनिया ने पहली बार देखा रोबोट बॉक्सिंग टूर्नामेंट

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 29 May 2025 04:39 PM IST
सार

Robot Boxing Tournament:

तकनीक और मनोरंजन के संगम ने दुनिया को एक नया नजारा दिखाया। चीन में पहली बार रोबोट्स के बीच जबरदस्त बॉक्सिंग मुकाबला हुआ जिसमें रोबोट्स इंसानों की तरह एक दूसरे को असली पंच और किक्स लगा रहे थे।

विज्ञापन
robot boxing tournament organized in china imitates human moves viral video
रोबोट्स ने एक दूसरे को मारे घूंसे - फोटो : Chinese Embassy in US

    विस्तार

    तकनीक अब सिर्फ लैब्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब वह रिंग में उतरकर लात-घूंसे बरसाने लगी है। चीन के हांगझोऊ शहर में हुआ दुनिया का पहला रोबोट बॉक्सिंग टूर्नामेंट में दुनिया को तकनीक और मनोरंजन का ऐसा मेल दिखा, जो पहले सिर्फ साइंस फिक्शन फिल्मों में देखने को मिलता था।

    एक दूसरे से भिड़े चार धांसू रोबोट्स

    इस जबरदस्त मुकाबले का आयोजन यूनिट्री नाम की कंपनी ने किया था, जिसने अपने नए फैक्ट्री कैंपस में इस टूर्नामेंट को होस्ट किया। टूर्नामेंट का नाम ‘Unitree Iron Fist King: Awakening’ रखा गया था, जिसमें चार हाईटेक रोबोट्स ने एक-दूसरे को टक्कर दी।

    विज्ञापन
    इंसान कर रहे थें कंट्रोल
    इंसान कर रहे थें कंट्रोल - फोटो : Chinese Embassy in US

    इंसान कर रहे थे कंट्रोल

    हालांकि ये रोबोट पूरी तरह से ऑटोमैटिक नहीं थे, उन्हें इंसान रिमोट से कंट्रोल कर रहे थे। मुकाबला तीन राउंड्स में हुआ, हर राउंड दो मिनट का था। इसमें खास पॉइंट सिस्टम भी रखा गया था जिसमें हाथ से हमला करने पर 1 पॉइंट, जबकि पैर से किक मारने पर 3 पॉइंट मिलते थे। रोबोट्स को गिरने पर खड़े होने के लिए 8 सेकंड का समय दिया गया था नहीं तो पेनल्टी लगती थी। इस मुकाबले की सबसे खास बात ये थी कि रोबोट्स एक दूसरे के मूव को समझकर रीयल-टाइम स्ट्रैटेजी बनाकर वार कर रहे थे। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स इसे रोबोटिक्स की दुनिया में मील का पत्थर मान रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रोबोट्स की खासियत

    हर रोबोट की ऊंचाई करीब 1.3 मीटर और वजन 35 किलो था। ये 23 डिग्री तक घूम सकते थे और गिरने के बाद तुरंत खड़े भी हो जाते थे। यानी मुकाबला सिर्फ दिखावटी नहीं, पूरी तरह एक्शन से भरपूर था। इस मुकाबले ने दुनिया को दिखा दिया कि रोबोट अब सिर्फ काम की मशीन नहीं, बल्कि इंटरटेनमेंट का नया चेहरा बन सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें