Ridesharing Features: बिना एप खोले ही देख सकेंगे कहां पहुंची आपकी राइड? ऐसे करें इस्तेमाल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 01 Jun 2023 02:11 PM IST
सार

यदि आप ओला, उबर या अन्य राइड वाले एप की मदद से यात्रा करते हैं तो आपके लिए Ridesharing फीचर मजेदार होने वाला है। इसकी मदद से आप बिना एप खोले ही विजेट से राइड की जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
Ridesharing Features: Easy Tips to Track Your Ride Without Opening App Know How to Use App
Ridesharing Features - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    स्मार्टफोन में लगातार एक से बढ़कर एक फीचर्स को शामिल किया जा रहा है। फीचर्स के साथ-साथ ऑप्टिमाइजेशन और एप एक्सपीरियंस को भी लगातार बेहतर किया जा रहा है। फोन में अब At A Glance विजेट की सुविधा मिलती है, जो एप को बिना खोले ही वेदर, टाइम और अपकमिंग इवेंट जैसी जानकारियों को देखने में मदद करता है। यदि आप ओला, उबर या अन्य राइड वाले एप की मदद से यात्रा करते हैं तो आपको इसके लिए एक और नई सुविधा (Ridesharing) मिलने वाली है। इसकी मदद से आप बिना एप खोले ही विजेट से राइड की जानकारी ले सकते हैं।

    गूगल के इस फीचर की मदद ले उबर, ओला जैसी राइड की जानकारी हासिल की जा सकती है। यानी यूजर्स कैब लोकेशन से लेकर ड्राइवर का नंबर और मैसेज देख सकेंगे। यूजर्स को ओटीपी जैसी जानकारी भी विजेट से मिल जाएगी। 9to5Google की एक रिपोर्ट के मुताबिक विजेट सेटिंग पेज में ‘Ridesharing’ नाम के नए ऑप्शन पिक्सल डिवाइस में देखा गया है। यानी रेगुलर राइड करने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर बड़े काम का हो सकता है।

    विज्ञापन

    इस फीचर को अपने फोन में इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को विजेट ऑन करना है और वह बिना एप को खोले ही राइड की जानकारी ले सकेंगे। यूजर्स कैब कितनी दूरी पर है, या कैब आने का रिमेनिंग समय भी देख सकेंगे। हालांकि, Ridesharing फीचर को लेकर अभी गूगल ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस फीचर को पिक्सल फोन में स्पॉट किया गया है। यानी इसे जल्दी पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें