Scam: एक कॉल आया और पूर्व नौसेना अधिकारी का बैंक अकाउंट खाली हो गया, यह ठगी सबक लेने वाली है

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 16 Oct 2023 03:06 PM IST
सार

सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी को कथित तौर पर एक अज्ञात व्यक्ति से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मचारी होने का दावा किया और लॉकर शुल्क बकाया होने के नाम पर बैंक को 6,600 रुपये का भुगतान करने को कहा।

विज्ञापन
Retired Navy officer loses Rs 2.4 lakh through fake bank call scam
Scam Alert - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Fake Bank Call Scam:

    ऑनलाइन स्कैम के मामले पूरे देश में कहर बरपा रहे हैं। घोटालेबाज मैसेज या कॉल के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहे हैं और निर्दोष लोगों को लालच देकर धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। ये स्कैम फर्जी नौकरी का ऑफर या यूट्यूब वीडियो रेटिंग तक सीमित नहीं हैं। स्कैमर्स अब लोगों को धोखा देने के लिए नई-नई योजनाएं बना रहे हैं। हाल ही के एक मामले में इन ऑनलाइन स्कैमर्स ने एक सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना अधिकारी से 2.37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। चलिए जानते हैं पूरा मामला।

    फर्जी बैंक कॉल के जरिए किया फ्रॉड

    टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष चिटनिस को कथित तौर पर 8 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मचारी होने का दावा किया। कॉल करने वाले ने चिटनिस को आगे बताया कि उसका लॉकर शुल्क बकाया है और उसे तुरंत बैंक को 6,600 रुपये का भुगतान करना होगा।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट से पता चलता है कि कॉल के कुछ हफ्ते बाद चिटनिस ने अपने बैंक स्टेटमेंट चेक किया तो उन्हें आश्चर्य हुआ। दरअसल, उनके खाते में राशि काफी कम हो गई थी। वह यह जानकर हैरान रह गए कि 8 से 15 सितंबर के बीच उनके दो बचत खाते से 2.37 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें