Mouse Jiggler: क्या होता है माउस जिगलर जिसके कारण गई कई लोगों की नौकरी?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Jun 2024 02:56 PM IST
सार

वर्क फ्रॉम होम में लोगों को आराम तो है, लेकिन कई लोग इसका गलत फायदा भी उठा रहे हैं। घर से काम कर रहे कुछ कर्मचारी माउस जिगलर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कंपनी को मूर्ख बना रहे थे जिसके बाद कई लोगों की नौकरी गई है।

विज्ञापन
Remote workers using mouse jiggler technology are getting caught details here
mouse jiggler - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    चार साल पहले महामारी के दौरान घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम का ट्रेंड शुरू हुआ जो कि अभी भी कई कंपनियों में चल रहा है। अधिकतर कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की सुविधा बंद कर दी है लेकिन कुछ कंपनियां अभी भी यह सुविधा दे रही है। वर्क फ्रॉम होम में लोगों को आराम तो है, लेकिन कई लोग इसका गलत फायदा भी उठा रहे हैं। घर से काम कर रहे कुछ कर्मचारी माउस जिगलर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कंपनी को मूर्ख बना रहे थे जिसके बाद कई लोगों की नौकरी गई है। आइए समझते हैं कि माउस जिगलर आखिर है क्या?

    ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक वेल्स फार्गो नाम की एक कंपनी ने करीब दर्जनों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी का कहना है कि ये सभी कर्मचारी माउस जिगलर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते थे। माउस जिगलर को माउस मूवमेंट भी कहा जाता है। यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो कि कंप्यूटर को स्लीप मोड में जाने से रोकता है और एक्टिविटी बनाए रखता है। घर से काम कर रहे कर्मचारी इस टूल का इस्तेमाल कर रहे थे और खुद कुर्सी से गायब रहते थे या सो जाते थे।

    विज्ञापन

    इस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के बाद काम ना करने के बाद भी कंप्यूटर पर एक्टिविटी होती रहती थी जिससे कंपनी का स्क्रीन टाइम रीडर सॉफ्टवेयर बताता था कि कर्मचारी एक्टिव हैं। वास्तव में माउस जिगलर एक फर्जी कीबोर्ट एक्टिविटी सॉफ्टवेयर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई कंपनियां स्क्रीन टाइम रीडर का इस्तेमाल करती हैं। इससे पता चलता है कि कंप्यूटर पर काम हो रहा है या नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें