Jio Vs Airtel: रोज 1.5GB डाटा वाला किसका प्लान है बेस्ट, कौन प्लान है सस्ता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 19 Feb 2022 12:46 PM IST
सार

जियो के पास 119 रुपये का एक प्लान है जिसमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा, हालांकि इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इसमें कुल 300 SMS मिलेंगे।

विज्ञापन
Reliance Jio vs Airtel which company 1.5GB Daily Data Plan is Best
Jio vs Airtel - फोटो : amarujala

    विस्तार

    तमाम टेलीकॉम कंपनियों के पास इस वक्त तमाम तरह के डाटा प्लान मौजूद हैं। देश में एयरटेल और जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। वर्क फ्रॉम होम के इस दौर में डाटा की खपत बढ़ गई है। वीडियो स्ट्रीमिंग के कारण भी डाटा की खपत बढ़ गई है, हालांकि एवरेज डाटा की खपत रोज 1 जीबी से 1.5 जीबी तक ही है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको एयरटेल और जियो के बेस्ट रोज 1.5 जीबी डाटा प्लान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...

    जियो के पास 119 रुपये का एक प्लान है जिसमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा, हालांकि इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इसमें कुल 300 SMS मिलेंगे। रोज 1.5 जीबी डाटा वाले जियो के दूसरे प्लान की कीमत 199 रुपये है। इस प्लान की वैधता 23 दिनों की है। इसमें रोज 100 SMS मिलेंगे।

    विज्ञापन

    यदि आपको लंबी वैधता चाहिए तो आप 239 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडीटी मिलेगी। इसमें आपको रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलेंगे। जियो के पास 479 रुपये और 666 रुपये के भी प्लान हैं जिनमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिलती है। इन प्लान की वैधता क्रमश 56 दिन और 84 दिन है। जियो के पास 2,545 रुपये का भी एक प्लान है जिसमें 336 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Airtel के रोज 1.5 जीबी डाटा वाले प्लान की शुरुआती कीमत 299 रुपये है। इसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे। दूसरा प्लान 479 रुपये का है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है।

    Airtel का 719 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है। एयरटेल के पास एक 666 रुपये का भी प्लान है और इसमें भी उपरोक्त सभी सुविधाएं मिलती हैं। Airtel के इन सभी प्लान के साथ 30 दिनों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन फ्री में मिलता है। इसके अलावा Airtel Thanks एप का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें Wync free म्यूजिक और फ्री हेल्लो ट्यून भी शामिल है।

    तो कुल मिलाकर देखें तो कीमत के मामले में जियो का रोज 1.5 जीबी डाटा वाला प्लान एयरटेल के मुकाबले सस्ता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें