टीवी देखने के शौकीनों के लिए Reliance Jio का तोहफा: सिर्फ 55 रुपये में लॉन्च हुआ JioTV Pro प्लान, जानें फायदे

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 09 Jul 2026 07:23 PM IST
सार

अगर आप मोबाइल पर टीवी देखना पसंद करते हैं, तो Reliance Jio आपके लिए नया और किफायती प्लान लेकर आया है। सिर्फ 55 रुपये में मिलने वाला JioTV Pro प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस देता है। जानिए इसमें क्या-क्या मिलेगा और क्या नहीं।

विज्ञापन
reliance jio tv pro plan rs 55 price benefits validity details in hindi
JioTV Pro रिचार्ज - फोटो : Samsung/Google

    विस्तार

    Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए नया JioTV Pro Plan लॉन्च किया है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो स्मार्टफोन पर लाइव टीवी देखना पसंद करते हैं। 55 रुपये की कीमत वाले इस ऐड-ऑन प्लान में 30 दिनों तक 1,000 से ज्यादा Live TV चैनलों का एक्सेस मिलेगा। अच्छी बात यह है कि इसका फायदा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के Jio यूजर्स उठा सकते हैं।क्या मिलेंगे फायदे?

    • JioTV Pro प्लान के साथ यूजर्स को JioTV ऐप पर मौजूद 16 से ज्यादा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं के 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनल देखने का मौका मिलेगा। इस प्लान में कई प्रीमियम HD चैनलों का एक्सेस भी शामिल है। इनमें JioStar, Sony Entertainment, Sun TV Network और Warner Bros. Discovery जैसे ब्रॉडकास्टर्स के चैनल शामिल हैं।
    • हालांकि, अगर आप JioStar और Sony के प्रीमियम लाइव स्पोर्ट्स कंटेंट को देखना चाहते हैं, तो यह प्लान उसके लिए काम नहीं आएगा। ऐसे कंटेंट के लिए अलग सब्सक्रिप्शन या दूसरे प्लान की जरूरत होगी।

    डेटा भी मिलेगा

    इस रिचार्ज के साथ Jio 10MB डेटा भी दे रहा है। हालांकि यह डेटा रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए नहीं है, लेकिन अगर आपका मुख्य डेटा पैक खत्म हो जाए तो यह इमरजेंसी में काम आ सकता है।

    विज्ञापन

    कैसे करें रिचार्ज?

    इस प्लान का रिचार्ज MyJio ऐप के जरिए किया जा सकता है। इसके लिए ऐप में Recharge सेक्शन में जाएं, फिर Entertainment Plans चुनें और ₹55 वाला JioTV Pro Plan सेलेक्ट करके पेमेंट कर दें। प्लान एक्टिव होने के बाद उसी Jio नंबर से JioTV ऐप में लॉगिन करके लाइव टीवी चैनल देखे जा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सिर्फ Live TV ही नहीं, OTT कंटेंट भी

    • JioTV एप पर केवल लाइव टीवी चैनल ही नहीं, बल्कि Sony LIV, ZEE5 और MX Player जैसे प्लेटफॉर्म का चुनिंदा ऑन-डिमांड कंटेंट भी उपलब्ध है। यानी एक ही ऐप में टीवी चैनलों के साथ मनोरंजन का अतिरिक्त विकल्प भी मिलता है।
    • कम कीमत में लाइव टीवी का अनुभव देने के लिए Jio का यह नया प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो बिना महंगे एंटरटेनमेंट पैक खरीदे अपने मोबाइल पर टीवी चैनलों का आनंद लेना चाहते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें