जल्द ही महंगे हो सकते हैं जियो के प्लान, खर्च निकालने के लिए कंपनी ले सकती है फैसला

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 30 Jul 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio to increase tariffs plan soon know Mukesh Ambani may raise plan price
jio

    यदि आप भी रिलायंस जियो के एक ग्राहक हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो जल्द ही अपने प्लान की कीमतें बढ़ा सकती है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ने कई प्रोजेक्ट्स में निवेश किए हैं जिन्हें निकालने के लिए टैरिफ की कीमतें बढ़ा सकती है। फिच रेटिंग्स ने अपनी में कहा है, 'रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस जियो निवेश किए गए पैसे को निकालने के लिए जियो के टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ा सकती है।' हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जियो के इस कदम का प्रभाव एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियों पर कुछ खास नहीं पड़ेगा। वहीं जियो ने भी इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।

    रिलायंस जियो ने फ्री ऑफर्स और फ्री एप्स सब्सक्रिप्शन सेवाओं से भारत में काफी मजबूत पकड़ बना ली है और उम्मीद है कि साल के अंत तक रेवेन्यू के मामले में जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी हो जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही आई रिपोर्ट के मुताबिक 33.13 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बन गई है।

    विज्ञापन

    पूरी दुनिया में भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री का रेवेन्यू 122 रुपये प्रति माह है। फिंच की रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर 2016 में बाजार में जियो की एंट्री के बाद से इंटरनेट डाटा की खपत 10 गुना तक बढ़ी है, जबकि टैरिफ प्लान की कीमतों में 50 फीसदी तक की गिरावट आई है। ऐसे में अब ग्राहक डाटा सर्विस के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं तो कंपनियां भी इसका फायदा उठाकर कीमतें बढ़ा सकती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें