रिलायंस जियो का बड़ा ऐलान, जियो फोन के लिए जल्द ही लॉन्च होगा व्हाट्सऐप

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 05 Jul 2018 11:41 AM IST
Reliance Jio launch whatsapp for jio phone
jio phone

    रिलायंस जियो ने आज अपनी एजीएम में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रिलायंस जियो फोन यूजर्स को जल्द ही दुनिया के तीन बड़े ऐप यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सऐप का तोहफा मिलेगा। इवेंट के दौरान जियो ने कहा कि जियो फोन के लिए जल्द ही व्हाट्सऐप ऐप रिलीज किया जाएगा। इवेंट में बताया गया कि जियो फोन के लिए व्हाट्सऐप और फेसबुक ऐप को खास तौर पर तैयार किया गया है।

    बता देंं कि इससे पहले मार्च में भी व्हाट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाले wabetainfo ने ट्वीट करके कहा था कि ब्लैकबेरी और विंडोज फोन को सपोर्ट बंद करने के बाद कंपनी अब जियो फोन पर व्हाट्सऐप के लिए काम कर रही है। इससे पहले जियो फोन के लिए फेसबुक ऐप लॉन्च किया जा चुका है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें