दिवाली पर Reliance Jio का तोहफा, JioFiber के नए कनेक्शन पर मिलेगा 6,500 रुपये तक का फायदा
नए कनेक्शन पर ग्राहकों को 100 फीसदी वैल्यू बैक और 15 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही नए क्नेक्शन लेने वाले ग्राहकों को 6,000 रुपये कीमत का 4K JioFiber सेट-टॉप-बॉक्स फ्री मिलेगा।

विस्तार
रिलायंस जियो ने दिवाली पर जियो फाइबर ग्राहकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए JioFiber Double Festival Bonanza ऑफर को जारी कर दिया है। इस ऑफर को सीमित समय के लिए जारी किया गया है, जिसके तहत 18 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक जियो फाइबर का नया कनेक्शन लेकर ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। नए कनेक्शन पर ग्राहकों को 100 फीसदी वैल्यू बैक और 15 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही नए क्नेक्शन लेने वाले ग्राहकों को 6,000 रुपये कीमत का 4K JioFiber सेट-टॉप-बॉक्स फ्री मिलेगा। ऑफर का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को 599 रुपये और 899 रुपये वाले प्लान का छह महीने तक का रिचार्ज भी कराना होगा। चलिए जानते हैं ऑफर्स के बारे में...
रिलायंस जियो के नए JioFiber Double Festival Bonanza ऑफर के नाम की तरह ही ग्राहकों को डबल फायदा मिलने वाला है। ऑफर के तहत ग्राहकों को 6,500 रुपये तक का फायदा मिलेगा। यह ऑफर 599 रुपये और 899 रुपये वाले प्लान के छह महीने के रिचार्ज और 3 महीने के रिचार्ज पर भी उपलब्ध है। नए कनेक्शन पर ग्राहकों को प्लान के साथ दो अन्य फायदे भी मिलेंगे, जो हैं 100 फीसदी वैल्यू बैक और 15 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी। हालांकि 3 महीने के रिचार्ज पर 15 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी नहीं मिलेगी।
जियो फाइबर के नए कनेक्शन के साथ 599 रुपये वाला प्लान लेने पर ग्राहकों को छह महीने का रिचार्ज कराना होगा। जिसके बाद यूजर्स को 30Mbps स्पीड से इंटरनेट, 14 से ज्यादा OTT एप्स और 550 से ज्यादा ऑन-डिमांड चैनल की सुविधा मिलती है। साथ ही ग्राहकों को 1,000 रुपये का AJIO, 1,000 रुपये का रिलायंस डिजिटल, 1,000 रुपये का NetMeds और 1,500 रुपये का IXIGO का वाउचर भी मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं इस प्लान के साथ 15 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी भी मिलेगी।