Jio ने बंद किया यह सबसे सस्ता प्लान, ग्राहकों को मिल रहे थे बड़े फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Dec 2021 02:54 PM IST
सार

लॉन्चिंग के बाद यह प्लान काफी वायरल हुआ था जिसके बाद Jio ने इसे अपडेट कर दिया। अपडेट के बाद Jio के इस 1 रुपये वाले प्लान की वैधता 1 दिन की कर दी गई और 100MB डाटा को 10MB कर दिया गया।

विज्ञापन
Reliance Jio Removed its cheapest prepaid plan of Rs 1 Here are the details
जियो - फोटो : पीटीआई

    विस्तार

    रिलायंस Jio ने कुछ दिन पहले ही एक रुपया का एक प्लान लॉन्च किया था जो कि कंपनी का सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान था। Jio के 1 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को एक महीने की वैधता के साथ 100MB डाटा मिल रहा था। ऐसे ग्राहकों के लिए यह प्लान किसी तोहफे से कम नहीं था जिन्हें सिर्फ अपना नंबर चालू रखने के लिए रिचार्ज कराना पड़ता था।

    लॉन्चिंग के बाद यह प्लान काफी वायरल हुआ था जिसके बाद Jio ने इसे अपडेट कर दिया। अपडेट के बाद Jio के इस 1 रुपये वाले प्लान की वैधता 1 दिन की कर दी गई और 100MB डाटा को 10MB कर दिया गया। करीब लॉन्चिंग के एक सप्ताह बाद जियो ने अपने इस प्लान को वेबसाइट और एप दोनों से हटा दिया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि जियो इस 1 रुपये वाले प्लान को टेस्ट कर रहा था।

    विज्ञापन

    बता दें कि जियो ने हाल ही में हैप्पी न्यू ईयर ऑफर पेश किया है। जियो ने इस बार अपने ग्राहकों को मुफ्त में एक महीने की वैधता दे दी है। Jio का 2,545 रुपये वाला प्री-पेड प्लान अब नए अवतार में आया है। जियो के 2,545 रुपये वाले प्लान के साथ ग्राहकों को 336 दिनों की वैधता मिल रही थी, लेकिन हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत इस प्लान की वैधता 365 दिन कर दी गई है यानी इस प्लान की वैधता 29 दिन बढ़ाई गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Jio का यह ऑफर सीमित समय के लिए है, हालांकि इस प्लान को रिचार्ज कराने की आखिरी तारीख कब है, इसके बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक यह प्लान 2 जनवरी 2022 तक ही उपलब्ध रहेगा।

    जियो के इस लंबी वैधता वाले प्री-पेड प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। जो लोग लंबी वैधता वाले प्लान की तलाश में हैं उनके लिए यह बेस्ट प्लान साबित होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें