रिलायंस जियो फोन के ग्राहक हर महीने करते हैं 7GB डाटा का इस्तेमाल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 01 Aug 2018 11:18 AM IST
Reliance Jio Phone Users using an average 7GB Data Per Month
jio phone

    वैसे तो फीचर फोन इंटरनेट के ज्यादा इस्तेमाल के लिए नहीं होते हैं लेकिन जियो फोन ने इस धारणा को पूरी तरह से बदल दिया है। साल 2017 में लॉन्च हुए जियो फोन के ग्राहकों की संख्या 25 करोड़ पार चुकी है, जबकि भारत में कुल 50 करोड़ फीचर फोन यूजर्स हैं।

    जियो फोन के ग्राहकों को लेकर रिलायंस भी गंभीर है और इस कड़ी में कंपनी नए-नए अपडेट दे रही है। अभी 15 अगस्त 2018 को एक अपडेट के बाद जियो फोन में व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब जैसे एप भी चलने लगेंगे।

    रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड की रणनीति और योजना के प्रमुख अंशुमन ठाकुर के मुताबिक एक जियो फोन यूजर्स हर महीने करीब 7 जीबी डाटा का इस्तेमाल करता है जो कि काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि किसी फीचर फोन में इतने डाटा का इस्तेमाल होना अपने-आप में एक बड़ी बात है।

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में अंशुमन ठाकुर के हवाले से कहा गया है कि जियो फोन के ग्राहक हर रोज करीब 8 घंटे इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही जियो के सभी ग्राहक हर महीने औसतन 10 जीबी डाटा खर्च करते हैं। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 अगस्त को अपडेट मिलने के बाद इसमें और इजाफा होगा।

    501 में खरीदें 1500 वाला जियो फोन, चलेंगे व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब जैसे एप

    गौरतलब है कि जियो ने हाल ही में जियो मानसून हंगामा ऑफर पेश किया है जिसके तहत किसी भी कंपनी के पुराने फीचर और 501 रुपये के साथ 1,500 रुपये वाला जियो फोन दिया जा रहा है, हालांकि फोन को लेते समय आपको 1,095 रुपये देने होंगे जिसमें आपको 594 रुपये का 6 महीने के लिए डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का प्लान मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें