जियो के मानसून ऑफर में कैसे मिलेगा 3.2TB तक डाटा, यहां जानें सबकुछ

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 29 Jun 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Oppo Monsoon Offer, all you need to know
JIO

    रिलायंस जियो ने एक बार फिर से नया धमाका करते हुए मानसून ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 3.2 टीबी तक डाटा मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को 4,900 रुपये का फायदा भी होगा। तो आइए जानते हैं जियो के इस खास ऑफर के बारे में।

    सबसे पहले आपको बता दें कि जियो का यह मानसून ऑफर सिर्फ ओप्पो मोबाइल के ग्राहकों के लिए है यानी अगर ओप्पो का नया फोन खरीदते हैं तो आपको इस ऑफर का फायदा मिलेगा। यहां एक बात और भी बता दें कि यह ऑफर जियो के नए और पुराने दोनों प्रकार के ग्राहकों के लिए है यानी ओप्पो के नए फोन के साथ अगर आप अपना पुराना जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो यह ऑफर आपको मिलेगा। इस ऑफर के तहत ओप्पो मोबाइल ग्राहकों को 3.2 टीबी तक 4जी डाटा मिलेगा। साथ ही 4,900 रुपये का फायदा भी होगा।

    विज्ञापन

    क्या है जियो का ओप्पो मानसून ऑफर और कैसे मिलेगा 3.2 टीबी डाटा?

    JIO
    JIO

    अगर आप ओप्पो का नया फोन खरीदते हैं और 198 या 299 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 1,800 रुपये का कैशबैक वाउचर मिलेगा यानी 50 रुपये के 36 वाउचर।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा जियो मनी में 1,800 रुपये मिलेंगे जो कि 3 बार में 600-600 के रूप में आएंगे। ये 600 रुपये 13वें, 26वें और 39वें रिचार्ज के साथ ही मिलेंगे।

    इसके अलावा मेक माय ट्रिप का 1,300 रुपये का डिस्काउंट कूपन मिलेगा। इस तरह कुल मिलाकर आपको 1800+1800+1300= 4,900 रुपये का फायदा होगा। यह ऑफर 28 जून से शुरू हो चुका है और 25 सितंबर तक रहेगा।

    आप बात करें कि 3.2 टीबी डाटा कैसे मिलेगा तो इसके लिए आपको ओप्पो के नए फोन में जियो के सिम पर 198 या 299 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। 198 रुपये वाले प्लान में रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इस तरह कुल 56 जीबी डाटा मिलता है। वहीं 299 रुपये वाले प्लान में रोज 3 जीबी यानी कुल 84 जीबी डाटा मिल रहा है। यहां आपको साफ-साफ बता दें कि 198 रुपये वाले प्लान में आपको 3.2 टीबी नहीं बल्कि 56x39 यानी आपको 2184 जीबी डाटा मिलेगा।

    इसी तरह 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ 84 जीबी डाटा मिलता है यानी 39वें रिचार्ज पर 84x39= 3276 जीबी डाटा मिलेगा। यानी 39वां रिचार्ज करने के बाद आपको 3.2 टीबी डाटा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें