रिलायंस जियो आपके घर करेगा जियोफाई राउटर की डिलीवरी

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Jun 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio offers jiofi routers home delivery in 90 minutes
JIO

    रिलायंस जियो ने एक बार फिर से ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़ा दांव खेला है। जियो ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि ग्राहकों के ऑर्डर करने के बाद 90 मिनट के भीतर जियोफाई राउटर की होम डिलीवरी होगी और साथ ही एक्सचेंज के साथ खरीदने पर 100 फीसदी का कैशबैक भी मिल रहा है।

    क्या है जियोफाई राउटर के साथ कंपनी का ऑफर?

    Jio
    Jio

    दरअसल जियो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट जियो.कॉम को अपडेट किया और एक बैनर लगाया है। बैनर पर दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने जियोफाई राउटर की होम डिलीवरी सिर्फ 90 मिनट में करेगी, हालांकि यह सेवा फिलहाल किन-किन शहरों के लिए है, यह साफ नहीं हो पाया है। बता दें कि आपतौर पर ऐसे प्रोडक्ट की डिलीवरी 2-3 दिनों में होती है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने जियोफाई खरीदने के लिए 2 ऑप्शन भी दिए हैं। पहला तरीका यह है कि आप 18002002002 पर कॉल करके जियोफाई के लिए ऑर्डर दे सकते हैं, या फिर वेबसाइट पर ही बाय नाउ का विकल्प चुन सकते हैं। बाय नाउ करते समय डिलीवरी का समय आप खुद तय कर सकते हैं। इस जियोफाई की कीमत 1,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें