रिलायंस जियो 149 रुपये में दे रहा है 1 साल तक 2 जीबी डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Jul 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio offer for JioFi users, 24GB Data at Rs 149 only
रिलायंस जियो - फोटो : self

    रिलायंस जियो ने समर सरप्राइज और धन धना धन ऑफर खत्म होने के बाद एक नया प्लान पेश किया है। जियो का यह प्लान जियोफाई राउटर के साथ मिल रहा है। दरअसल जियोफाई राउटर के साथ एक रिचार्ज पर 1 साल तक फ्री इंटरनेट मिल रहा है।

    रिलायंस जियो ने जियोफाई राउटर के साथ नया प्लान पेश किया है जिसके तहत ग्राहकों को ऑफर दिया जा रहा है। इस राउटर की कीमत 1,999 रुपये है। इसके साथ नया जियो का सिम लेने पर 224 जीबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये हैं जियोफाई राउटर रिचार्ज प्लान्स

    jiofi
    jiofi

    जियोफाई का पहला रिचार्ज 149 रुपये का है जिसमें 1 साल तक फ्री सेवाएं मिलेंगी। यानी 2 जीबी प्रति महीने के हिसाब से एक साल तक आपको 24 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा 309 रुपये वाले रिचार्ज पर 168 जीबी डाटा और 509 रुपये वाले रिचार्ज पर 224 जीबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इस प्लान में फिलहाल 168 जीबी डाटा मिलता है। सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, ऐप्स सब्सक्रिप्शन और फ्री मैसेज मिलेंगे। बता दें कि यह ऑफर सिर्फ प्रीपेड सिम के लिए है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें