रिलायंस जियो इन ग्राहकों को दे रहा है एक्सट्रा डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Jun 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio is offer extra data plans to that customers who are using its LYF smartphones
जियो - फोटो : TelecomLead

    रिलायंस जियो ने एक बार फिर से नया ऑफर पेश किया है। जियो का यह ऑफर फिर से देश की दूसरी कंपनियों के लिए सिरदर्द बन सकता है। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को 20 फीसदी ज्यादा डाटा देने का ऐलान किया है, हालांकि यह एक्सट्रा डाटा जियो के उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिनके पास LYF का स्मार्टफोन है।

    क्या है जियो का 20 फीसदी एक्स्ट्रा डाटा वाला प्लान ?

    जियो
    जियो

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह ऑफर लाइफ के सिर्फ उन स्मार्टफोन पर मिलेगा जिनकी कीमत 6,600 और 9,700 के बीच है। साथ ही फोन लाइफ के 'Water'मॉडल का होना चाहिए। दूसरे शब्दों में कहें तो अगर आपके पास लाइफ का फोन है और आपने जियो का रोज 1 जीबी डाटा वाला प्लान लिया है तो आपको 1 जीबी की जगह 1.2 जीबी डाटा रोज मिलेगा।

    विज्ञापन

    तो कैसा लगा आपको जियो और लाइफ का यह नया ऑफर ? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें