Jio: कंपनी ने गुपचुप तरीके से बंद किया अपना 209 रुपये वाला प्लान, अब नहीं मिलेंगे ये फायदे
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने माय जियो एप (MyJio App) पर मिलने वाला अपना 209 रुपये का शानदार प्रीपेड प्लान हटा दिया है। इसमें यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा और कई बेहतरीन सुविधाएं मिलती थीं।

विस्तार
Reliance Jio ने अपने ₹209 वाले प्रीपेड प्लान को चुपचाप बंद कर दिया है। यह प्लान पहले MyJio एप के ‘अफोर्डेबल पैक्स’ सेक्शन में ‘वैल्यू प्लान्स’ कैटेगरी के तहत उपलब्ध था, लेकिन अब एप पर दिखाई नहीं दे रहा है। कंपनी की ओर से इस फैसले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
TRAI के निर्देश से जुड़ा हो सकता है फैसला
जानकारों का मानना है कि यह कदम दूरसंचार नियामक (TRAI) के हालिया निर्देशों के बाद उठाया गया हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, TRAI ने कुछ टैरिफ प्लान्स को पारदर्शिता की कमी और भेदभावपूर्ण होने के आधार पर बंद करने को कहा था।
यूजर्स को क्या नुकसान हुआ?
₹209 वाला प्लान Jio का इकलौता ऐसा प्रीपेड पैक था, जिसमें रोज 1GB डेटा मिलता था। इसके हटने से उन यूजर्स को सबसे ज्यादा झटका लगा है, जो कम कीमत में सीमित डेटा की जरूरत पूरी करते थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी इस प्लान को दोबारा लॉन्च करेगी या नहीं।
क्या थे इस प्लान के फायदे?
यह प्लान 22 दिनों की वैधता के साथ आता था और कुल 22GB हाई-स्पीड डेटा देता था। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती थी।
OTT बेनिफिट्स के तौर पर इसमें JioTV और JioAICloud स्टोरेज का एक्सेस भी शामिल था। डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती थी। इस प्लान की प्रभावी कीमत करीब ₹9.5 प्रतिदिन पड़ती थी।
आगे क्या विकल्प बचते हैं?
₹209 प्लान के हटने के बाद यूजर्स को अब या तो ज्यादा महंगे प्लान चुनने होंगे या फिर कम डेटा वाले विकल्पों से काम चलाना होगा। ऐसे में Jio के इस फैसले का असर खासतौर पर बजट यूजर्स पर पड़ सकता है।
- RBSK 2.0: अब 18 साल तक के बच्चों का बनेगा डिजिटल हेल्थ कार्ड, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की नई गाइडलाइंस जारी
- OnePlus 15 फ्लैगशिप हुआ महंगा: 6000 रुपये तक बढ़ी कीमत, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 7300mAh की बैटरी
- Alert: हैकर्स के सामने Google भी बेबस! ऑफिशियल सर्विस का इस्तेमाल कर 30,000 से ज्यादा अकाउंट किए हैक
- AC बन रहे 'टाइम बम': जानिए Window और Split में से किसमें है जान का कम खतरा