रिलायंस जियो फ्री में रोज दे रहा है 2GB डाटा, आपको मिला या नहीं

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को रोज 2 जीबी डाटा फ्री में दे रहा है, खास बात यह है कि यह डाटा आपके मौजूदा प्लान में मिलने वाले डाटा अतिरिक्त है। हालांकि जियो का यह ऑफर कुछ ही लोगों को मिल रहा है। हालांकि यह साफ नहीं है कि कंपनी किस आधार पर अपने कुछ ग्राहकों को यह ऑफर दे रही है।
इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि इस प्लान को कंपनी जियो डिजिटल पैक नाम दिया है और इसके तहत सिर्फ 2 जीबी डाटा ही मिल रहा है। जियो का यह ऑफर 31 जुलाई 2018 तक है। आपको यह फ्री डाटा मिला है या नहीं इसकी जांच आप माय जियो एप में जाकर कर सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर आपने 399 रुपये वाला प्लान लिया है तो इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है और अतिरिक्त 2 जीबी डाटा यानि हर रोज आपको 3.5 जीबी डाटा मिलेगा। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जियो का यह ऑफर 31 जुलाई के बजाय 2 अगस्त तक उपलब्ध रहेगा।
गौरतलब है कि हाल ही में जियो ने जियो फोन मानसून हंगामा ऑफर पेश किया है जिसके तहत किसी भी कंपनी के पुराने फीचर फोन को 501 रुपये के साथ एक्सचेंज करके नया जियो फोन लिया जा सकता है।
कंपनी का कहना है कि यह 501 रुपया भी अगले तीन सालों में वापस कर दिया जाएगा। वैसे फोन को लेने के लिए आपको 1095 रुपये देने होंगे जिसमें 594 रुपये का रिचार्ज भी शामिल है और इस रिचार्ज आपको लेना ही होगा।