जियो ने पेश किया धन धना धन ऑफर, जानें क्या है पूरा प्लान ?

रिलांयस जियो ने समर सरप्राइज बंद होने के बाद धन धना धन ऑफर पेश कर दिया है। जैसा कि पहले से ही जियो की वेबसाइट पर नए प्लान लाने की जानकारी दी जा रही थी। अब कंपनी ने वेबसाइट पर धन धना धन प्लान जारी कर दिया है। आप वेबसाइट पर जाकर रिचार्ज भी करा सकते हैं।
क्या है जियो का धन धना प्लान ?

सबसे पहले आपको बता दें कि जियो धन धना धन प्लान के तहत 1 जीबी से लेकर रोज 2 जीबी तक डाटा मिलेगा। रोज 1 जीबी डाटा वाले प्लान के लिए 309 रुपये होगी जिसके तहत प्राइम मेंबर को 84 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगा। वहीं नॉन प्राइम मेंबर को यही ऑफर 349 रुपये में मिलेगा। जबकि नए ग्राहकों को यही प्लान प्राइम मेंबरशिप के साथ 408 रुपये में मिलेगा।
रोज 2 जीबी डाटा के लिए रिचार्ज

यदि आपको रोज 2 जीबी डाटा रोज चाहिए तो आपके लिए भी कई प्लान कंपनी ने जारी किया है। यदि आप प्राइम मेंबर हैं और उसके बाद कोई रिचार्ज नहीं कराया है तो आपके लिए 509 रुपये का प्लान है जिसके तहत आपको 84 दिनों के लिए 2 जीबी 4जी डाटा रोज मिलेगा। यदि आप प्राइम मेंबर नहीं हैं तो आप 549 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं। इस प्लान की वैधता भी 84 दिनों की होगी। साथ ही नए यूजर्स इसी प्लान के लिए 608 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं। हालांकि यह प्लान उनके लिए नहीं है जो समर सरप्राइज रिचार्ज करा चुके हैं।