5G Network: रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया को मिला स्पेक्ट्रम, गुजरात में टेस्टिंग के लिए किया गया आवंटन

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीगौरव पाण्डेय
Thu, 11 Nov 2021 08:02 PM IST
सार

लंबे समय से जिस 5जी नेटवर्क का देश में इंतजार किया जा रहा है, उसे लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को 5जी परीक्षण के लिए दो प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम और लाइसेंस आवंटित कर दिया है।

विज्ञापन
Reliance Jio and Vodafone Idea gets spectrum and license for 5G network testing in Gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

    विस्तार

    5जी नेटवर्क की टेस्टिंग के लिए केंद्र सरकार ने रिलायंस जियो इन्फोकॉम और वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड को स्पेक्ट्रम आवंटित किया है। सरकार की ओर से गुजरात में 5जी नेटवर्क के परीक्षण के लिए इन दोनों कंपनियों को स्पेक्ट्रम और लाइसेंस आवंटित किया गया है।

    अगले साल अप्रैल-मई के आसपास हो सकती है 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी

    संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले साल अप्रैल-मई में हो सकती है। नीलामी की संरचना पर ध्यान देने वाला भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) इस पर विचार-विमर्श कर रहा है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि दूरसंचार नियामक अगले साल फरवरी मध्य या अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगा।

    विज्ञापन

    ज्यादा-से-ज्यादा मार्च में रिपोर्ट मिल जानी चाहिए। इसके तुरंत बाद हम नीलामी करेंगे। संचार मंत्री ने कहा कि 4जी नेटवर्क के लक्ष्य को हमने पहले ही हासिल कर लिया है। 5जी के लिए 70-75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उनकी यह टिप्पणी इसलिए अहम है क्योंकि इससे पहले दूरसंचार विभाग के चालू वित्त वर्ष के अंत तक 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी करने की उम्मीद थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि भारत के दूरसंचार क्षेत्र के नियमन को सर्वश्रेष्ठ वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाना है। इसलिए हम इसमें कई सुधार पेश करेंगे। आने वाले दो-तीन वर्षों में दूरसंचार नियामक की संरचना बदलनी चाहिए।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें