सस्ते स्मार्टफोन के लिए Jio ने मिलाया इस बड़ी कंपनी से हाथ

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Mar 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio and Google Working on Low-Cost 4G VoLTE Android Smartphone
जियो - फोटो : demo pic

    टेलीकॉम बाजार में धमाल मचाने के बाद रिलायंस जियो अब सस्ते स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस साल के अंत तक बाजार में 2000 रुपये के बजट का स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसके लिए रिलायंस जियो ने गूगल से हाथ मिलाया है। इस प्रोजेक्ट का सीधा मक्सद रिलायंस जियो के 4 जी नेटकर्क को दूर-दराज के गांवों तक फैलाना है।

    जियो और गूगल के साझेदारी वाले स्मार्टफोन की चर्चा उसी समय से है जब जनवरी में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भारत दौरे पर आए थे। पिचाई ने उस दौरान कहा था कि भारत में 2,000 रुपये के स्मार्टफोन की बड़ी आवश्यकता है। अब द हिंदू बिजनेस लाइन के सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक गूगल और रिलायंस जियो द्वारा बनाए जा रहे एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस साल के आखिर तक बाजार में लॉन्च हो सकते हैं।

    विज्ञापन

    गूगल की साझेदारी को लेकर कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन के माध्यम से गूगल को उन यूजर्स से कनेक्ट होने का मौका मिलेगा, जो पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही यह भी खबर है कि गूगल और रिलायंस जियो मिलकर स्मार्ट टीवी के साफ्टवेयर पर भी काम कर रहे है और कंपनी इस साल के अंत तक इस सुविधा को भी लॉन्च कर सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें