रिलायंस जियो 4जी डाउनलोड स्पीड में लगातार 12वें महीने टॉप पर

kapil sharma
टेक डेस्क, अमर उजालाkapil sharma
Wed, 16 Jan 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
Reliance jio Again top in 4G Downloading speed in December 2018
Jio Giga Fiber

    मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में अन्य कंपनियों के मुकाबले लगातार 12वें महीने भी अव्वल रही। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नवीनतम आंकडों के अनुसार दिसम्बर 2018 में रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड 18.7 मेगाबाईट प्रति सेंकड(एमबीपीएस) रही जो अन्य दूरसंचार कंपनियों के मुकाबले काफी अधिक है।

    जियो नेटवर्क की औसतन डाउनलोड स्पीड नवंबर माह में 20.33 एमबीपीएस थी। भारती एयरटेल के 4 जी नेटवर्क में दिसंबर में मामूली सुधारा दर्ज हुआ। नवंबर के 9.7 एमबीपीएस की तुलना में दिसम्बर में एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड 9.8 एमबीपीएस थी। वोडाफोन की 4 जी डाउनलोड स्पीड 6.8 एमबीपीएस से घटकर 6.3 एमबीपीएस रह गई।

    विज्ञापन

    आईडिया की 6.2 एमबीपीएस से गिरकर 6 एमबीपीएस जा पहुंची। हालांकि आईडिया और वोडाफोन के दूरसंचार कारोबार का विलय हो गया है और अब यह वोडाफोन आईडिया के तहत काम कर रही है किंतु ट्राई ने दिसंबर के लिए दोनों के आंकड़े अलग अलग दिखाए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अपलोड स्पीड के मामले में आईडिया नंबर एक रहा। कंपनी की औसत अपलोड स्पीड, नवंबर महीने के 5.6 एमबीपीएस मुकाबले घटकर दिसंबर में 5.3 एमबीपीएस रह गई। ट्राई अपने माईस्पीड पोर्टल के जरिए तमाम कंपनियों की स्पीड से जुड़े आंकड़े जुटाता है। इन आंकड़ों के आधार पर ही वह कंपनियों की औसत डाउनलोड और अपलोड स्पीड की गणना करता है।

    किसी भी नेटवर्क के उपयोक्ता को जब कोई वीडियो देखना होता है, इंटरनेट पर सर्फिंग करनी होती है, ई-मेल देखना होता है तो उसके लिए डाउनलोड स्पीड का अच्छा होना एक महत्वपूर्ण कारक होता है। वहीं तस्वीर, वीडियो, ई-मेल के माध्यम से फाइल भेजने के मामले में अपलोड स्पीड किसी नेटवर्क का प्रदर्शन परखने की अहम कड़ी हो जाती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें