रिलायंस ने लॉन्च किया 'रिलायंस कवच', बाइक चलाने वालों को होगा 38 हजार रुपये का फायदा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 24 May 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Reliance industries launches RELIANCE KAVACH for two wheelers
reliance industries

    रिलायंस ने अपने चाहने वालों को एक बार फिर से नया तोहफा दिया है, हालांकि कंपनी ने यह तोहफा जियो के ग्राहकों को नहीं बल्कि अपने कर्मचारियों को दिया है। दुनिया में सबसे ज्यादा रोड एक्सिडेंट भारत में होते हैं। रोजाना 400 से ज्यादा दोपहिया वाहन हादसों का शिकार हो जाते हैं यानि हर घंटे में लगभग 16 हादसे। इसके बावजूद रोड सेफ्टी को लेकर गंभीरता दिखाई नही देती।

    रिलायंस इंडस्ट्री ने इस मुद्दे पर पहल करते हुए अपने कर्मचारियों को ‘रिलायंस कवच’ देने की घोषणा की है। एक्सिडेंट की स्थिती में ‘रिलायंस कवच’ दोपहिया सवारों की जान की हिफाजत करेगा। ‘रिलायंस कवच’ दरअसल एक सुरक्षा किट है, जिसमें DOT सर्टिफाइड हेलमेट, कंधों और कोहनियों को सुरक्षा देने वाली जैकेट, हथेलियों को घिसट से बचाने के लिए ग्लब्स और घुटनों को सुरक्षा देने वाले गार्ड शामिल हैं।

    विज्ञापन

    ‘रिलायंस कवच’ सुरक्षा किट में शामिल सुरक्षा गियर इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हैं। इस सुरक्षा किट की मार्किट वैल्यू 50 हजार रुपये के करीब है। जिसे रिलायंस अपने कर्मचारियों को 12 हजार रु में उपलब्ध करा रहा है। 1 हजार से अधिक ऑर्डर मिलने पर ही इसकी कीमत को कम रखा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कर्मचारी इसे जीरो प्रतिशत इंटरेस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। रिलायंस इसके लिए कर्मचारियों को सॉफ्ट लोन देगी। दोपहिया वाहन चालकों की हिफाजत के लिए रिलायंस इंडस्ट्री की इस पहल के बाद कई और कंपनियों के भी इस मुद्दे पर आगे आने की उम्मीद है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें