फ्री नहीं है Reliance Big TV का होली धमाका, यहां जानें सच्चाई

रिलायंस बिग टीवी ने अपने डायरेक्ट टू होम (DTH) यूजर्स को होली का तोहफा देते हुए इफेक्टिव प्राइस पर पेड चैनल को 1 साल के लिए फ्री कर दिया है, वहीं फ्री-टू-एयर चैनलों भी आप 5 सालों तक देख सकेंगे। साथ ही कंपनी पेड चैनलों को एक साल तक फ्री में देखा जा सकेगा।
इसके लिए कंपनी ने आज यानी 1 मार्च 2018 से रिलायंस बिग टीवी की आधिकारिक वेबसाइट से सेटअप बॉक्स की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी के नए सेटअप बॉक्स शेड्यूल रिकॉर्डिंग, USB पोर्ट, यू-ट्यूब एक्सेस और टीवी देखते हुए रिकॉर्डिंग करने का फीचर मिलेगा। बुकिंग के लिए 499 रुपये का भुगतान करना होगा।
जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि इफेक्टिव प्राइस पर यह सेवा मिलेगी यानी आपको पहले पैसे देने होंगे उसके बाद आपक पैसे वापस मिलेंगे। बता दें कि बुकिंग के बाद सेटअप बॉक्स के घर पहुंचने और इंस्टॉलेशन के लिए आपको 1,500 रुपये देने होंगे। इसके बाद 1 साल तक पेड चैनल फ्री में देख सकेंगे। वहीं 1 साल बाद 2 साल तक हर महीने 300 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। 2 साल पूरे करने पर आपको 2,000 रुपये रिफंड कर दिया जाएगा। इस तरह यह सर्विस आपको फ्री में मिलेगी।