Reliance AGM 2021: सस्ते स्मार्टफोन-लैपटॉप समेत हो सकते हैं कई बड़े एलान, यहां जानें सबकुछ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Jun 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
reliance agm 2021 today virtual event jio phone 3 jio book laptop and 5G device expected
Reliance AGM 2021 - फोटो : amarujala

    रिलायंस की 44वीं एनुअल जेनरल मीटिंग (RIL AGM 2021) आज यानी 24 जून को होने जा रही है। कोरोना की वजह से इस बार के भी RIL AGM का प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोपहर 2 बजे से होगा। RIL AGM 2021 को आप जियो के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलावा जियो मीटिंग एप पर भी लाइव देख सकेंगे। इस इवेंट का अपडेट आपको @FlameOfTruth और @RelianceJio के ट्विटर हैंडल पर भी मिलेगा। इस इवेंट से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने व्हाट्सएप चैटबॉट असिस्टेंट को भी तैयार कर दिया है। रिलायंस का कहना है कि यह एआई चैटबॉट असिस्टेंट रिलायंस के 30 लाख से अधिक शेयरहोल्डर्स के सवालों के जवाबों के साथ तैयार है। रिलायंस ने पहली बार चैटबॉट का इस्तेमाल पिछले वर्ष राइट्स इश्यू के दौरान किया था। चैटबॉट को Jio Haptik ने बनाया है, जिसने कोरोना के विरूद्ध भारत सरकार के चैटबॉट को तकनीकी सहायता मुहैया कराई थी। रिलायंस के इस इवेंट में Jio Phone 3, Jio Book, 5G Device जैसे कई बड़े एलान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    jiobook
    jiobook - फोटो : xda-developers

    Jio Book

    रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में रिलायंस जियो JioBook नाम से अपना पहला और सस्ता लैपटॉप लॉन्च करेगी। JioBook में 4जी कनेक्टिविटी भी मिलेगी। जियो के लैपटॉप JioBook में फोर्क्ड एंड्रॉयड होगा जिसे JioOS के नाम से जाना जाएगा। लैपटॉप में सभी जियो एप्स का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा JioBook में 4G LTE का सपोर्ट होगा। कहा जा रहा है कि JioBook के लिए रिलायंस ने चाइनीज कंपनी ब्लूबैंक कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी की है। यही कंपनी JioBook लैपटॉप का निर्माण कर रही है। बता दें कि जियो फोन को भी इसी कंपनी ने तैयार किया है।

    JIO 4G PHONE (FOR DEMO)
    JIO 4G PHONE (FOR DEMO) - फोटो : SOCIAL MEDIA

    रिलायंस जियो और गूगल के सस्ते 4जी स्मार्टफोन का इंतजार लाखों यूजर्स को है। पिछले साल ही जियो और गूगल की साझेदारी हुई थी जिसके तहत कम कीमत में 4जी एंड्रॉयड फोन लॉन्च करने की योजना है। अभी तक सामने आई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि इस इवेंट में जियो सस्ता 4जी फोन पेश करेगा। यह भी दावा था कि जियो 2,500 रुपये की शुरुआती कीमत में 5जी स्मार्टफोन लाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें