Redmi K100 Pro: फोन में Bose के स्पीकर्स, iPhone 17 से भी धांसू डिजाइन, चाइनीज कंपनी ने कर दिया कमाल!
Redmi ने अपनी नई फ्लैगशिप K100 Pro सीरीज की लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। इस सीरीज में दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और प्रीमियम कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले फोन का पहला डिजाइन भी सामने आ चुका है।

विस्तार
अगर आप एक ऐसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं जो परफॉरमेंस, डिजाइन और बैटरी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दे, तो रेडमी (Redmi) आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी की बहुप्रतीक्षित Redmi K100 Pro सीरीज आने वाली 11 अगस्त को चीन के घरेलू बाजार में दस्तक देने जा रही है। इस बार कंपनी शुरुआत में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को पेश करेगी, जबकि स्टैंडर्ड Redmi K100 को बाद में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने Pro Max मॉडल की पहली आधिकारिक झलक भी साझा की है।
Redmi के मुताबिक, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों की वजह से इस बार सीरीज को सामान्य से पहले लॉन्च किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi K100 Pro की शुरुआती कीमत 4,000 युआन (करीब 56,000 रुपये) हो सकती है।
डिजाइन में दिखा 'कैबरनेट रेड' का जादू
लॉन्च से पहले Redmi ने K100 Pro Max का नया कैबरनेट रेड कलर वेरिएंट भी दिखाया है। फोन में कलर-मैच्ड मेटल फ्रेम, नया इंटीग्रेटेड कैमरा मॉड्यूल और फ्लोटिंग लाइट रिंग दी गई है। यह लाइट रिंग कॉल, नोटिफिकेशन, म्यूजिक और Xiaomi AI असिस्टेंट के साथ सिंक होकर अलग-अलग लाइट इफेक्ट दिखाएगी।
स्पेसिफिकेशंस भी हुए लीक
लीक्स के मुताबिक, Redmi K100 Pro सीरीज में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन के 6.59 इंच और 6.9 इंच फ्लैट डिस्प्ले वेरिएंट आने की संभावना है। दोनों में 185Hz रिफ्रेश रेट और सूपर पिक्सल तकनीक मिलने की उम्मीद है, जो 1K पावर के साथ 2K जैसी विजुअल क्वालिटी देने का दावा करती है।
वहीं, Redmi K100 Pro Max में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (Telemacro सपोर्ट), 9,000mAh से बड़ी बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। इसके अलावा 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IP रेटिंग, सिमेट्रिक स्टीरियो स्पीकर्स और Bose-ट्यून 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
ग्लोबल मार्केट में Poco ब्रांड के तहत हो सकती है लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में लॉन्च के बाद Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को वैश्विक बाजार में Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra के नाम से पेश किया जा सकता है। फिलहाल, कंपनी ने ग्लोबल लॉन्च पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। 11 अगस्त को होने वाले चीनी लॉन्च इवेंट के बाद ही इस फोन की बाकी छिपी खूबियों से पूरी तरह पर्दा उठेगा। टेक जगत की ऐसी ही तमाम दिलचस्प अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
- Gadgets For Monsoon: बारिश में आपके स्मार्टफोन के सबसे ज्यादा काम आएंगे ये 5 गैजेट्स, साथ में रखना न भूलें
- एपल ने भारत समेत कई देशों में तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड: जून तिमाही में राजस्व बढ़ा, आईफोन की मांग हुई मजबूत
- Phone Vs Magnet: क्या मैग्नेट वाले पर्स में रखने से खराब हो जाता है स्मार्टफोन? जानिए पूरा सच
- पीएम फेसबुक पोस्ट मामला: मेटा की सफाई से सरकार असंतुष्ट, कहा- ऐसी घटना बड़ी चूक, देना होगा विस्तृत जवाब