Redmi Note 7 Pro को मिला MIUI 11 अपडेट, यूजर्स ने स्क्रीनशॉट्स शेयर कर दी जानकारी

चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एमआईयूआई 11 (MIUI 11) अपडेट को लॉन्च किया था। सबसे पहले Redmi K20 सीरीज के स्मार्टफोन को लेटेस्ट अपडेट मिला था। अब Redmi Note 7 Pro को भी एमआईयूआई 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह जानकारी कंपनी के फोरम से मिली है, जहां कुछ यूजर्स ने अपडेट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए थे। हालांकि, अब तक अपडेट को लेकर कंपनी की तरफ आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत 11,999 रुपये है।
MIUI 11 अपडेट की बात करें तो इसका साइज 746MB है। साथ ही यूजर्स को लेटेस्ट अपडेट में अक्टूबर सिक्योरिटी पैच के साथ लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। अपडेट चेक करने के लिए यूजर्स को सेटिंग में जाकर अपडेट ऑप्शन पर टैप करना होगा।
यूजर्स लेटेस्ट एमआईयूआई 11 अपडेट को वाई-फाई के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल से भी अपडेट इंस्टॉल हो जाएगा, लेकिन इसमें बहुत समय लगेगा। अपडेट के बाद फोन के यूजर्स लेटेस्ट फीचर्स को इस्तेमाल कर सकेंगे।
आपको बता दें कि सबसे पहले MIUI 11 का अपडेट रेडमी के20 प्रो को मिला था। सूत्रों की मानें तो कंपनी जल्द ही इस अपडेट का सपोर्ट अन्य स्मार्टफोन्स में देगी।
रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है।डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास पांच का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन के प्रोसेसर की बात करें इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है और यह फोन 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा कैमरा पांच मेगापिक्सल का है। फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट करती है।
- Xiaomi इस दिन पांच रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन करेगा लॉन्च, मिलेगा 108 मेगापिक्सल का सेंसर
- Vodafone ने उतारा धमाकेदार प्लान, यूजर्स को मिलेगा रोजाना 2GB डाटा, देगा जियो को टक्कर
- चीनी कंपनी शाओमी के स्मार्टफोन क्यों हो रहे हैं भारत में लोकप्रिय, ये है कंपनी की रणनीति
- डॉनल्ड ट्रंप को रास नहीं आया iPhone 11, इस फीचर को लेकर एपल के CEO से की शिकायत