Jio, Vi, Airtel: ये हैं अनलिमिटेड फायदे वाले सभी प्लान, मिलती है एक महीने की वैधता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Oct 2024 11:08 AM IST
सार

अधिकतर टेलीकॉम कंपनियों पास लगभग प्लान 28 दिनों वाले ही हैं लेकिन कुछ प्लान एक महीने की वैधता वाले भी हैं जिनके बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है। इस रिपोर्ट में हम आपको जियो, एयरटेल और वीआई के मासिक प्लान के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
Recharge plans from Jio Airtel and Vi with one month validity
Jio Airtel and Vi - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान महंगे कर दिए हैं। कुछ महीने पहले ही Jio, Airtel और Vodafone Idea ने अपने सभी प्लान महंगे किए हैं। कंपनियों के इस कदम के बाद इनके प्लान करीब 600 रुपये तक महंगे हुए हैं जिसके बाद मोबाइल यूजर्स की परेशानी बढ़ गई है। आमतौर पर इन कंपनियों के पास अधिकतर प्लान 28 दिनों वाले ही हैं लेकिन कुछ प्लान एक महीने की वैधता वाले भी हैं जिनके बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है। इस रिपोर्ट में हम आपको जियो, एयरटेल और वीआई के मासिक प्लान के बारे में बताएंगे।

    जियो के पास एक 319 रुपये का प्लान है जिसमें एक महीने की वैधता मिलती है यानी आपके 1 तारीख को रिचार्ज कराया है तो अगले महीने 1 तारीख को ही रिचार्ज कराना होगा। इसमें आपको 31 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ रोज 1.5GB डाटा मिलता है। इसके अलावा रोज 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

    विज्ञापन

    Airtel के पास एक 379 रुपये का प्लान है जिसमें रोज 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान के साथ 31 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें