कभी सोचा है क्यों कीबोर्ड के F और J बटन पर बनी होती है एक लाइन? पढ़ें

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Sat, 05 Mar 2016 11:18 AM IST
सार
विज्ञापन
Reason behind that line on F and J key on keyboard
फोटो : getty images

    विस्तार

    क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके लैपटॉप या कंप्यूटर के कीबोर्ड में F और J की का बटन अगल क्यों है?

    नहीं देखा तो अभी देखिए। इन दो बटनों पर एक छोटी उभरी सी लाइन बनी होती है। जबकि दूसरे बटनों पर ऐसा नहीं है। इस लाइन का भी एक खास मतलब होता है।

    विज्ञापन

    दरअसल, ये आपको टाइपिंग में आसानी देने के लिए बनाए गए हैं। टाइप करते वक्त आप बाएं हाथ की तर्जनी उंगली को F पर रखते हैं और बाकी तीन उंगलियां A,S,D पर। इसी तरह दाएं हाथी की तर्जनी J पर रखते हैं और बाकी तीन K,L, :/; पर।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कभी सोचा है क्यों कीबोर्ड के F और J बटन पर बनी होती है एक लाइन? पढ़ें
    फोटो : getty images

    दो अंगूठे स्पेस बार पर होते हैं। यही सही तरीका है उंगलियों को कीबोर्ड पर रख कर टाइप करने का। प्रोफेशनल टापिस्ट या जिन्हें इसका अच्छा अभ्यास होता है, वो इसी तरह टाइप करते हैं। अब यहां जरूरत पड़ती है F और J की।

    इन दोनों बटनों पर इसलिए उभरी हुई लाइन लगाई गई है ताकि बिना नीचे देखे आपको अंदाजा लग जाए कि F और J से कौन सा बटन कितनी दूर पर है। एब बार जब अच्छे से बिना नीचे देखे लिखने का अभ्यास हो जाएगा, तो आप भी ये आसानी से कर पाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें