Realme UI 2.0 21 सितंबर को Narzo 20 सीरीज के साथ लॉन्च होगा

रियलमी का नया यूआई Realme UI 2.0 जल्द ही लॉन्च होने वाला है। खबर है कि एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 21 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि 21 सितंबर को ही Realme Narzo 20 सीरीज की लॉन्चिंग हो रही है। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। Realme X50 Pro यूजर्स को एंड्रॉयड 11 का प्रीव्यू मिल ही गया है।
Realme UI 2.0 के साथ रियलमी नारजो 20 सीरीज के तीन फोन लॉन्च होंगे जिनमें Realme Narzo 20, Realme Narzo 20 Pro और Realme Narzo 20A शामिल हैं। इन तीनों स्मार्टफोन में Realme UI 2.0 मिलेगा। कंपनी का कहना है कि रियलमी नारजो 20 सीरीज के फोन पहले फोन हैं जिन्हें Realme UI 2.0 के साथ लॉन्च किया जा रहा है। लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन 21 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे होगा और इसका लाइव प्रसारण रियलमी इंडिया के यूट्यूब चैनल के अलावा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होगा।
Android 11 को गूगल ने पिछले सप्ताह ही कुछ चुनिंदा पिक्सल फोन के लिए जारी किया है। पिक्सल के अलावा शाओमी, ओप्पो और रियलमी के कुछ फोन को भी इसका अपडेट मिला है। एंड्रॉयड 11 में कई मल्टीटास्किंग फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा प्राइवेसी कंट्रोल के लिए वन टैप एप परमिशन है। साथ ही इस ऑपरेटिंग सिस्टम में इनबिल्ट स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर मिलेगा।
Realme Narzo 20, Realme Narzo 20 Pro और Realme Narzo 20A इसी साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Realme Narzo 10 सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन होंगे। इन सभी फोन में गेमिंग प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा लीक रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि Realme Narzo 20 को 4GB+64GB और 4GB+128GB वेरियंट में पेश किया जाएगा।
Realme Narzo 20A को 3GB+32GB और 4GB+64GB स्टोरेज वेरियंट में बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं Realme Narzo 20 Pro मिडरेंज फोन होगा जिसे 6GB+64GB और 8GB+128GB स्टोरेज वेरियंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।