Realme 15X: 7000mAh बैटरी और 50MP फ्रंट AI कैमरे के साथ रियलमी ने लॉन्च किया ये स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ इतनी

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Wed, 01 Oct 2025 06:56 PM IST
सार

रियलमी ने 7000mAh बैटरी और 60 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ नया रियलमी 15x भारत में लॉन्च कर दिया है। क्या ये एंट्री लेवेल फ्लैगशिप में गेमचेंजर साबित हो सकता है? आइए जानते हैं इसकी खासियत...

विज्ञापन
realme Launches realme 15x
रियलमी 15X - फोटो : रियलमी डॉट कॉम

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने रियलमी 15x लॉन्च कर दिया है। यह फोन 5G सेगमेंट में अच्छी बैटरी, कैमरा और डिस्प्ले के साथ आता है। आइए देखते हैं क्या हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस।बैटरी और फास्ट चार्जिंगरियलमी 15x में 7000mAh की बैटरी है, जो अपनी कैटेगरी में सबसे बड़ी है। इसमें 60 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और 80 वॉट चार्जिंग एडाप्टर इन-बॉक्स मिलता है, जिससे फोन तेज चार्ज होता है और अच्छा बैकअप मिलता है।

    परफॉर्मेंस और डिस्प्ले

    फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है, जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और एप लॉन्चिंग आसानी से करता है। 6.8-इंच का सनलाइट डिस्प्ले एचडी+ रेजोल्यूशन और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है जिससे दिन की रोशनी में भी फोन की स्क्रीन देखने में आसानी होगी। 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट गेमिंग और वीडियो एक्सपीरिएंस को स्मूथ बनाते हैं।

    विज्ञापन

    एडवांस्ड डुअल 50 मेगापिक्सल कैमरा

    फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX852 एआई रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल एआई सेल्फी कैमरा है। यह वाइड-एंगल शॉट्स, सिनेमैटिक वीडियो, स्लो मोशन, टाइम-लैप्स और अंडरवॉटर मोड जैसी फीचर्स सपोर्ट करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्टोरेज और डायनामिक रैम

    फोन में 6GB+128GB, 8GB+128GB, 8GB+256GB वेरिएंट उपलब्ध हैं। इसमें 10GB तक डायनामिक रैम एक्सपेंशन भी उपलब्ध है और स्टोरेज बढ़ाने के लिए अलग कार्ड स्लॉट भी दिए गए हैं।

    5G कनेक्टिविटी और साफ्टवेयर

    फोन में 5G+5G डुअल-मोड, वाई-फाई 5, और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट देखने को मिलता है और ये एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड रीयलमी यूआई 6.0 पर चलता है।

    डिजाइन, सेफ्टी फीचर्स और कलर्स

    फोन का 8.28 मिलिमीटर पतला और 212 ग्राम हल्का डिजाइन है। इसमें IP69 प्रो-लेवल वाटरप्रूफिंग और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस मौजूद है। कलर ऑप्शन में आपको एक्वा ब्लू, मरीन ब्लू, मरून रेड देखने को मिल जाते हैं।

    ऑडियो और सेंसर

    फोन में 1115 अल्ट्रा-लीनियर स्पीकर्स और डुअल-माइक नाइज कैंसलेशन मिलते हैं। सेंसर में प्रॉक्सिमिटी, एम्बियंट लाइट, ई-कंपस और एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं।

    कीमत और उपलब्धता

    कीमत की बात करें तो 6GB+128GB वाला वेरिएंट आपको 15,999 रुपए में, 8GB+128GB वेरिएंट 16,999 में और 8GB+256GB वेरिएंट 18,999 रुपए में मिल जाएंगे। फोन फ्लिपकार्ट, रियलमी डॉट कॉम और मुख्य रिटेल स्टोर्स पर 1 अक्टूबर 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स 1 से 5 अक्टूबर तक लागू रहेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें