Realme GT 2 Pro के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड 14 बीटा 1 अपडेट, ऐसे करें डाउनलोड

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 12 May 2023 04:27 PM IST
सार

Android 14 के साथ यूजर्स को बेहतर बैटरी लाइफ, बेहतर पिन प्राइवेसी जैसे कई नए फीचर्स मिलेंगे। इसमें डेवलपर्स के लिए शानदार नई सुविधाएं और एपीआई भी पेश किया गया है।

विज्ञापन
Realme begins roll out of Android 14 Beta 1 for the Realme GT 2 Pro users
एंड्रॉयड 14 बीटा 1 अपडेट - फोटो : Realme, Google

    विस्तार

    टेक्नोलॉजी ब्रांड रियलमी ने अपने लेटेस्ट फोन Realme GT 2 Pro यूजर्स के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 बीटा 1 अपडेट घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा कि वह डेवलपर प्रिव्यू प्रोग्राम की लाने के लिए गूगल के साथ मिलकर काम कर रहा है, जो अब रियलमी कम्युनिटी पर उपलब्ध है। रियलमी के लिए यूजर एक्सपीरियंस सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, और इसलिए ब्रांड ने अपने यूजर्स को समयबद्ध तरीके से लेटेस्ट अपडेट देने की तैयारी की है।

    Android 14 में मिलेंगे ये फीचर्स

    Android 14 के साथ यूजर्स को बेहतर बैटरी लाइफ, बेहतर पिन प्राइवेसी जैसे कई नए फीचर्स मिलेंगे। यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए गूगल नए एंड्रॉयड अपडेट के साथ कुछ अतिरिक्त कदम उठा रहा है और सुरक्षा से संबंधित परिवर्तन और एक्सेसिबिलिटी सुविधाओं जैसे कई सुधार किए गए हैं। Android 14 के साथ यूजर्स को पहले से बेहतर और सिक्योर एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

    विज्ञापन

    Android 14 में डेवलपर्स के लिए शानदार नई सुविधाएं और एपीआई भी पेश किया गया है। जैसे प्रति-एप भाषा की प्राथमिकता, ग्रामेटिकली इंफ्लेक्शन एपीआई, रीजनल प्राथमिकता। एंड्रॉयड 14 के साथ कस्टम एप एक्शन का भी सपोर्ट है, जो सिस्टम शेयर शीट को अपडेट करता है और यूजर्स के लिए अधिक जानकारीपूर्ण प्रीव्यू रिजल्ट प्रदान करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Android 14 Beta 1 को ऐसे करें डाउनलोड

    • डाउनलोड किए गए फर्मवेयर को फोन स्टोरेज में ट्रांसफर करें।
    • डेवलपर मोड चालू करें। इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं।
    • यहां से सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें और टॉप साइट कॉर्नर से मैन्युअल रूप से इंस्टॉलेशन पैकेज को सिलेक्ट करें।
    • वेरिफिकेशन होने के बाद सिस्टम फिर से चालू होगा और अपडेट हो जाएगा।

    बता दें कि एंड्रॉयड 14 बीटा अभी भी डेवलपिंग फेस में है और यह अपडेट प्रमुख रूप से डेवलपर्स के लिए है। यूजर्स को सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है क्योंकि हो सकता है कि कुछ एप्लिकेशन ठीक से काम न करें, जिसमें गूगल एप्स के साथ-साथ थर्ड पार्टी एप भी शामिल हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें