Realme UI 3.0 का स्टेबल अपडेट हुआ जारी, इन फोन को मिल रहा अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Mar 2022 12:44 PM IST
सार

realme UI 3.0 के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कस्टमाइजेशन मिलेगा। कंपनी के बयान के मुताबिक Realme UI 3.0 का अपडेट शुरुआत में 23 मार्च से कुछ ही यूजर्स को मिलेगा।

realme Begins Official Roll Out of realme UI 3.0 Stable Version for these phones
Realme UI 3.0 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    दुनिया का सबसे तेजी से उभरता हुआ स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने Realme UI 3.0 का अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि Realme UI 3.0 का स्टेबल अपडेट realme GT Master Edition और realme X7 Max 5G को सहबे पहले मिलेगा। इन दोनों फोन के अलावा Realme UI 3.0 का अपडेट realme 7 Pro को भी मिलेगा।

    बता दें कि realme UI 3.0 एंड्रॉयड 12 पर आधारित है। realme UI 3.0 के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कस्टमाइजेशन मिलेगा। कंपनी के बयान के मुताबिक Realme UI 3.0 का अपडेट शुरुआत में 23 मार्च से कुछ ही यूजर्स को मिलेगा।

    realme UI 3.0 के साथ यूजर्स को नया लुक मिलेगा। इसके अलावा फ्लुइड स्पेस डिजाइन मिलेगी और स्केचपैड AOD भी मिलेगा। नए अपडेट के बाद नई प्राइवेसी सेटिंग भी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि Realme UI 3.0 अपडेट के बाद फोन फास्ट होगा और एप स्विचिंग आसानी से होगी।

    कुछ अन्य फोन की बात करें तो Realme X50 प्रो को Realme UI 3.0 का बीटा अपडेट 21 मार्च से मिलना शुरू हो गया, जबकि Realme C25 स्मार्टफोन के लिए बीटा अपडेट आज यानी 22 मार्च से जारी किया जा रहा है। Realme 8s, Realme C25s और Realme Narzo 50A को भी इसी महीने अपडेट मिलेगा।

    बता दें कि हाल ही में रियलमी ने अपनी सी सीरीज के नए फोन Realme C35 को भारत में लॉन्च किया है। Realme C35 के साथ तीन रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Realme C35 में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और इसके अलावा इसमें Unisoc का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें