Realme 3 Pro भारत में आज होगा लांच, इन खास फीचर्स पर रहेगी नज़र

Oppo की सब ब्रांड कंपनी Realme अपने नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme 3 Pro को आज नई दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च करेगी। Realme 3 Pro का लॉन्च इवेंट नई दिल्ली से दिन को 12:30 बजे शुरू होगा। इसे आप कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए Live Stream कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन के बारे में लगातार ख़बरें आ रही हैं वही कुछ लीक जानकारियां भी मिली हैं। Realme 3 Pro के बारे में कंपनी ने भी कुछ ऐसे संकेत दिए हैं जिससे बाद यह माना जा रहा है कि यह उनका सबसे खास स्मार्टफोन होने वाला है।
Realme के Realme 3 में 6.2 इंच का एचडी प्लस वाटरनॉच फीचर वाला डिस्प्ले मिलेगा और इसके बैकसाइड में कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3D प्रोटेक्शन मिलेगी साथ ही यहां पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जायेगा। फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है जोकि इसका सबसे दमदार फीचर माना जा रहा है।
लीक हुई जानकारी के अनुसार नए Realme 3 Pro में 3,960 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जोकि VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फिलहाल ओप्पो अपने स्मार्टफोंस में VOOC फीचर को यूज करती हैं।
परफॉरमेंस Snapdragon 710 SoC प्रोसेसर मिलेगा, इसके अलावा यह फोन 6GB रैम के साथ दिया जा सकता है। वही इसमें 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज की भी सुविधा मिलेगी। फोन को एंड्रॉइड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
बात कीमत की करें तो Realme 3 Pro को 15,000 की प्राइस रेंज के आस-पास लांच किया जा सकता है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन का ब्लाइंड प्री-ऑर्डर भी शुरू किया था जिसमें कंपनी को काफी अच्छा रेस्पोंस भी मिला है।
- खरीदना है 10 हजार रुपये तक का बेस्ट स्मार्टफोन, ये हैं इंडिया के टॉप स्मार्टफोन
- Realme 3 Pro भारत में 22 अप्रैल को होगा लॉन्च, रेडमी नोट 7 प्रो से होगा मुकाबला
- 19 अप्रैल को Realme 3 Pro के प्री-ऑर्डर होंगे शुरू, 22 अप्रैल को है लांचिंग
- Realme 2 Pro की कीमत में हुई 2 हजार रुपये की कटौती, इसी महीने लॉन्च होने वाला है रियलमी 3 प्रो