मनचाहे आर्टिकल को इस ऐप में करें सेव, कभी भी पढ़ें ऑफलाइन

amarujala.com {Presented by : प्रदीप पाण्डेय}
Wed, 01 Mar 2017 01:10 PM IST
read article in Mozilla Pocket offline
मोजिला पॉकेट

    कई बार ऐसा होता है कि आप कोई आर्टिकल अपने मोबाइल पर पढ़ रहे होते हैं और इसी बीच कोई दूसरा काम आपको करना पड़ जाता है फिर आप उस आर्टिकल को बिना पढ़े ही रह जाते हैं। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए मोजिला फायरफॉक्स ने एक बुकमार्क ऐप पॉकेट (Pocket) लॉन्च किया है।

    इस ऐप की मदद से आप किसी भी आर्टिकल को सेव करके बाद में कभी भी पढ़ सकते हैं। यहां तक कि आप ऑफलाइन भी फोटो और बेहतर क्वालिटी के साथ कंटेट पढ़ सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप 3 बिलियन से ज्याद कंटेंट को सेव कर सकते हैं। सेव किए गए कंटेंट एड फ्री होंगे।

    यह ऐप एंड्रॉयड, विंडो और आईओएस मोबाइल यूजर के लिए उपलब्ध है। इसकी मदद से आप ई-मेल, फेसबुक, ट्विटर, फ्लिपबोर्ड जैसी कई साइट्स के आर्टिकल ऑफलाइन पढ़ सकते हैं। इसमें आप लोगों को फॉलो भी कर सकते हैं। साथ ही पॉकेट ऐप में यदि आप कोई आर्टिकल पढ़ रहे हैं तो यह ऐप आपको दूसरे आर्टिकल को भी रिकमंड करेगा। पॉकेट ऐप के सीईओ ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में इसमें कई और बेहतरीन फीचर जोड़े जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें