RCom ने लॉन्च किया एक और प्लान, सिर्फ 25 रुपये में 1GB डाटा

रिलायंस कम्यूनिकेशन ने एक और प्लान बाजार में पेश किया है। इस प्लान के तहत सिर्फ 25 रुपये में 1 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा पैक की वैधता 1 दिन की होगी। इस प्लान के तहत सोशल मीडिया यूज करने के लिए हाइस्पीड इंटरनेट मिलेगा। यह प्लान प्री-पेड यूजर्स के लिए है।
इससे पहले कंपनी ने 33 रुपये का प्लान प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसके तहत 1 घंटे तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1GB 3G/4G डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 2 दिन की है। दोनों प्लान गुजरात सर्किल के नहीं हैं।
वहीं कंपनी के पास 147 रुपये का भी एक प्लान है जिसके रोज 1 जीबी 3जी डाटा मिलेगा जो 28 दिनों तक मिलता रहेगा। इस प्लान को देश के हर एक सर्किल का यूजर ले सकता है, हालांकि इस प्लान में कॉलिंग की सुविधा नहीं मिल रही है।