RCom ने लॉन्च किया नया प्लान, सिर्फ 193 रुपये में मिलेगा 28GB डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 30 Jun 2017 10:57 AM IST
RCom offering 1GB Data Per Day at Just Rs 193
मोबाइल

    वैसे तो अभी तक रिलायंस कम्युनिकेशन (RCom) ने ऐसा कोई प्लान लॉन्च नहीं किया है जिसके साथ वह इंटरनेट बाजार में चल रहे डाटा वॉर में शामिल हो सके। खैर, आरकॉम ने अब एक नया प्लान लॉन्च किया है जिसमें 28 दिनों तक ग्राहकों को 28 जीबी डाटा दिया जाएगा। इस प्लान का नाम कंपनी ने इंटरनेट धमाका रखा है।

    क्या है आरकॉम का 28 जीबी डाटा वाला प्लान ?

    आरकॉम
    आरकॉम

    इसके इस प्लान के तहत 28 दिनों तक 28 जीबी डाटा मिलेगा। प्लान की कीमत 193 रुपये है। हालांकि, इस प्लान के तहत कंपनी कोई मैसेज और कॉलिंग की सुविधा नहीं दे रही है। ऐसे में एयरटेल, आईडिया, वोडाफोन, बीएसएनएल और जियो के साथ आरकॉम की लड़ाई थोड़ी मुश्किल हो सकती है, क्योंकि बाकी कंपनियां अपने 28 जीबी डाटा वाले प्लान के साथ वॉयल कॉलिंग की भी सुविधा दे रही हैं। यह प्लान प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। इसके अलावा आरकॉम ने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए कंपनी ने 6 जीबी डाटा वाला प्लान भी लॉन्च किया है। इसके प्लान में 6 जीबी डाटा मिलेगा और अनलिमिटेड लोकल कॉलिंग मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें