Deep Fake: केंद्रीय मंत्री बोले, डीपफेक के प्रसार को रोकना इंटरनेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी

जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजलज मिश्रा
Mon, 27 Nov 2023 06:21 AM IST
सार

राजीव ने रविवार को कहा कि 24 नवंबर को हमने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्मों के साथ विस्तृत बैठक की थी। इसमें उन्हें यह स्पष्ट कर दिया गया था कि मौजूदा कानून के तहत सुरक्षित इंटरनेट और डीपफेक के प्रसार को रोकने का दायित्व और जिम्मेदारी उन्हीं की है।

विज्ञापन
Rajeev Chandrasekhar says responsibility of social media platforms to stop spread of deep fakes
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : ANI

    विस्तार

    केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि इंटरनेट सुरक्षा और डीपफेक के प्रसार को रोकना सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म की जिम्मेदारी है। इन्हें भारतीय कानून के अनुसार अपनी सामग्री को विनियमित करना होगा।

    केंद्र ने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल से तैयार डीपफेक के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैठक की थी और सभी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्मों को सलाह जारी की थी। राजीव ने रविवार को कहा कि 24 नवंबर को हमने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्मों के साथ विस्तृत बैठक की थी। इसमें उन्हें यह स्पष्ट कर दिया गया था कि मौजूदा कानून के तहत सुरक्षित इंटरनेट और डीपफेक के प्रसार को रोकने का दायित्व और जिम्मेदारी उन्हीं की है।

    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि डीपफेक के प्रसार को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने पर हम सभी जरूरी कदम उठाएंगे। इसमें सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म को मिले सुरक्षित हार्बर को वापस लेने के साथ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना भी शामिल है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें