अगले साल आ जाएगा 5g devices,डाउनलोड स्पीड होगी 5GBPC
अगले साल यानि 2028 में 5जी की सुविधा आप उठा सकते हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एक मोबाइल चिप जायंट ने इसके लिए समयसीमा तय कर दुनिया को हैरान कर दिया है।

अगले साल यानि 2028 में 5जी की सुविधा आप उठा सकते हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एक मोबाइल चिप जायंट ने इसके लिए समयसीमा तय कर दुनिया को हैरान कर दिया है। हॉन्ग कॉन्ग में क्वालकॉम 4G/5G समिट के दौरान कंपनी ने पहले 5जी मॉडम, स्नैपड्रैगन एक्स50 के बारे में ऐलान किया है, जो 5 Gbps तक की डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करेगा। यानी फिलहाल 4G LTE में मैक्सिमम 450Mbps और 150Mbps की स्पीड मिल पाती है।

इतना ही नहीं, कंपनी ने यहां तक कह दिया कि 2018 में ये हकीकत होगा और बाजार में एक्स50 मॉडम वाले स्मार्टफोन मौजूद होंगे। इसका मतलब है कि 2018 में 5G की भी शुरुआत संभव है। क्वॉलकॉम ने कहा है कि इस मॉडम को 5G के लिहाज से ही तैयार किया जा रहा है। क्वॉलकॉम ने कहा है कि अगले साल के सेकेंड हाफ में इसके सैंपल कस्मटर्स को भेजे जाएंगे और 2018 की शुरुआत में इसकी शिपिंग शुरू कर दी जाएगी।

5 Gbps डाउनलोड की बड़ी स्पीड को 800 MHz बैंडविथ के साथ mmWave स्पैक्ट्रम से हासिल किया जाएगा। एक्स50 28GHz बैंड में मिलीमीटर वेव (mmWave) स्पैक्ट्रम पर काम करेगा। इसमें वह MIMO (मल्टीपल इनपुट, मल्टिपल आउटपुट) एंटीना टेक्नॉलजी को यूज करेगा। मिलीमीटर वेव्स लंबी दूरी के लिए ट्रांसमिट नहीं हो सकती और 5जी स्पीड को रिएलिटी में आने के लिए ढेरों इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी।