पीवी सिंधु ने लांच किया वोडाफोन सखी, महिलाओं के लिए अनूठी सुरक्षा सेवा 

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 10 Oct 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu Launched Vodafone Sakhi a unique safety service for women
VODAFONE SAKHI

    दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने आज मोबाइल आधारित सुरक्षा सेवा वोडाफोन सखी को लांच किया है। वोडाफोन सखी को खासतौर पर महिलाओं के लिए पेश किया गया है। इस सेवा के तहत कई खास इमरजेंसी अलर्ट, इमरजेंसी बैलेंस और प्राइवेट नंबर रिचार्ज जैसी सेवाओं से लैस यह सेवा वोडाफोन प्री-पेड का इस्तेमाल करने वाली महिला उपभोक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करती है। महिलाएं स्मार्टफोन और फीचर फोन दोनों पर इस सेवा का लाभ उठा सकती हैं, इसके लिए बैलेंस या मोबाइल इंटरनेट का होना भी रूरी नहीं, इस तरह यह सर्विस भारत की लाखों महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होगी।

    बैडमिंटन स्टार, ओलम्पिक पदक विजेता, पद्म श्री एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता पी वी सिंधु ने वोडाफोन सखी की लांचिंग करते हुआ कहा, ‘‘मोबाइल ने वास्तव में लोगों के इन्टरैक्ट करने के तरीके को पूरी तरह से बदल डाला है। मेरा मानना है कि महिलाओं को मोबाइल कनेक्शन के फायदे उपलब्ध कराकर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को हल किया जा सकता है।’’

    विज्ञापन

    इस मौके पर पी वी सिंधु ने महिला सशक्तीकरण के लिए एक विशेष अभियान अबरुकक्यों की शुरूआत भी की, जो महिलाओं को पूरे आत्मविश्वास के साथ घर से बाहर जाने और उनके सपनों को साकार करने में मदद करेगा। सिंधु ने कहा कि ‘‘मैं सभी महिलाओं से आग्रह करती हूं कि वे बहादुर, होशियार और निडर बनें, बिना किसी डर या हिचक के हिम्मत कर घर से बाहर निकलें और बेवजह समाज या परिवार के दबाव में न आएं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस मौके पर अवनीश खोसला, एसोसिएट डायरेक्टर- कंजूमर बिजनेस, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘भारत में एक बिलियन से अधिक मोबाइल कनेक्शन हैं और देश की आधी से अधिक आबादी महिलाओं की आबादी है। फिर भी देश में 18 फीसदी से भी कम महिला सब्सक्राइबर हैं। इसके अलावा ज्यादातर महिलाएं फीचर फोन या बेसिक मोबाइल फोन का ही इस्तेमाल करती हैं। मोबाइल फोन के इस्तेमाल में यही अंतराल महिला सशक्तीकरण के आड़े आता है। वोडाफोन सखी के माध्यम से हम समाज की इन समस्याओं को दूर करना चाहते हैं।’’

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें