Job Scam: 25 वर्षीय व्यक्ति को ऑनलाइन नौकरी खोजना पड़ा भारी, अकाउंट से उड़े 3 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 26 Sep 2023 05:16 PM IST
सार

पुणे का 25 वर्षीय व्यक्ति ऑनलाइन जॉब खोजने के चक्कर में ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गया। पीड़ित को स्कैम में 3.07 लाख रुपये से हाथ धोना पड़ा है।

विज्ञापन
Pune man loses 3 lakh in online job scam Here Is What Happened And How To Stay Safe
Scam Alert - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Online Job Scam:

    ऑनलाइन जॉब और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर साइबर स्कैम के मामले अब बढ़ते जा रहे हैं। एक और ऐसा ही मामला पुणे से सामने आया है, जिसमें 25 वर्षीय व्यक्ति ऑनलाइन जॉब खोजने के चक्कर में ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गया। पीड़ित को स्कैम में 3.07 लाख रुपये से हाथ धोना पड़ा है। चलिए जानते हैं पूरा मामला।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बेहतर नौकरी की तलाश में पुणे के उंद्री के एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने एक ऑनलाइन जॉब पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपलोड करके नौकरी सर्च करना शुरू किया। बता दें कि पीड़ित पहले से एक निजी फर्म में काम करता है। ऑनलाइन जॉब पोर्टल पर अब स्कैमर्स की नजर में आया और उसे गूगल मैप्स रिव्यू लिखने के लिए काम दिया गया।

    विज्ञापन

    उनका विश्वास हासिल करने के लिए जालसाजों ने उनके बैंक अकाउंट में पहले थोड़े पैसे जमा किए। जैसे-जैसे उनका मेलजोल बढ़ता गया, जालसाजों ने उन्हें ज्यादा कमाई के लिए निवेश करने का लालच दिया और एक अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    13 से 14 अगस्त के बीच, पीड़ित से धोखेबाजों ने छह लेनदेन में 3.07 लाख रुपये की भारी राशि ट्रांसफर करवा ली। हालांकि, बाद में पीड़ित को स्कैम का अंदाजा हुआ और उसने पैसे वापस करने की मांग की। जालसाजों ने उनके पैसे लौटाने से मना कर दिया और रिफंड प्रोसेस के नाम पर अतिरिक्त 50,000 रुपये की मांग की।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें