फिर बढ़ीं PUBG गेम की मुश्किलें, नहीं खेल सकेंगे इस शहर के यूजर्स!

Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजालाBani Kalra
Sat, 20 Apr 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
Pubg ban after tik tok Rajkot police request google to block downloads
pubg - फोटो : social media

    जिस तरह भारत में चीनी ऐप से लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उसे देखते हुए अभी हाल ही में वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok को Google और Apple ने अपने ऐप स्टोर से बैन कर दिया है। इसके बाद अब राजकोट पुलिस ने PUBG Mobile के डाउनलोड पर भी बैन लगाने की मांग कही है ताकि इस गेम को राजकोट में बैन किया जा सके। इसके लिए राजकोट पुलिस ने Google को पत्र भी लिखा है जिसमें गूगल प्ले स्टोर से PUBG Mobile के डाउनलोड को बैन करने की बात कही है।

    Google को राजकोट पुलिस ने जो पत्र भेजा उसका जवाब अभी तक Google की तरफ से नहीं आया है। इस पर राजकोट पुलिस ने का कहना है कि हमने PUBG गेम को बैन कर दिया है और अगर हो सके तो एरिया की आईपी अड्रेस के जरिए राजकोट में PUBG के डाउनलोड पर भी बैन लगा दिया जाए। राजकोट में कोई इस गेम को खेलता दिखाई दे रहा है तो गिरफ्तार किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    दरअसल राजकोट पुलिस का कहना है कि PUBG गेम खेलने से लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इतना ही नहीं छोटे बच्चे भी इस गेम के लिए पागल हो गये हैं वो इस गेम के इतने आदि हो गये हैं कि बच्चों के माता-पिता भी उनसे काफी परेशान हो गये हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें