भारत में बैन हो सकता है PUBG, हाईकोर्ट पहुंचा 11 साल का बच्चा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 01 Feb 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
PUBG may bannned in India, 11 year old boy moves Bombay High court
pubg mobile

    PUBG मोबाइल गेम से तो आप परिचित होंगे ही। आए दिन भारत में पबजी को बैन करने की मांग चल रही है। कुछ दिन पहली ही गुजरात में पबजी पर बैन लगाया गया है, वहीं जम्मू-कश्मीर में भी पबजी पर बैन की मांग चल रही है। दिल्ली में आयोजित परीक्षा-पे-चर्चा कार्यक्रम में भी पबजी का जिक्र हुआ और एक सवाल पर पीएम मोदी ने कहा- ये पबजी वाला है क्या तो कुछ तालियां भी बजीं। वहीं एक 11 साल का एक बच्चा पबजी को भारत में पूरी तरह से बैन करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा है।

    अहद निजाम नाम के बच्चे ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करके पबजी पर बैन की मांग की है और कहा है कि पबजी गमे हिंसा, आक्रामकता और साइबर अपराध को बढ़ावा देता है। बता दें कि अहद की मां मरियम निजाम वकील हैं और अपनी मां की मदद से अहद ने कोर्ट से पबजी पर बैन की मांग की है। याचिका में यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार को इस तरह की हिंसात्मक ऑनलाइन गेम पर समय-समय पर जांच के लिए एक ऑनलाइन समीक्षा समिति बनानी चाहिए।

    विज्ञापन

    बता दें कि गुजरात में पबजी पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में भी पबजी पर बैन लगाने की मांग की गई है। पबजी गेम के कारण हाई-स्कूल के बच्चों में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। साथ ही पढ़ाई में उनका मन नहीं लग रहा है जिसके मद्देनजर गुजरात सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारियों को एक सर्कुलर जारी करते हुए पबजी गेम पर बैन लगाने को कहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें