Work From Home Scam: पुलिस के हत्थे चढ़ा वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने वाला गैंग, 12 गिरफ्तार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 May 2025 05:21 PM IST
सार

आरोपियों ने कहा कि उनकी क्रेडिट स्कोर कम है और उसे सुधारने के लिए पहले पैसे जमा कराने होंगे, तभी उन्हें काम की पेमेंट मिल पाएगी। महिला ने विश्वास करके कई किश्तों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। जांच के दौरान पुलिस ने जिस बैंक खाते में पैसा जमा हुआ था, उसके खाताधारक को नोटिस भेजा। इससे सुराग मिला नवी मुंबई निवासी 27 वर्षीय सोनू का, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Police caught the gang involved in cheating in the name of work from home 12 arrested
work from home job scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार से ताल्लुक रखता है। पुलिस के अनुसार, जनवरी में अदुगोडी पुलिस स्टेशन में एक गृहिणी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया था कि उन्हें वर्क फ्रॉम होम की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख रुपये की ठगी की गई।

    आरोपियों ने कहा कि उनकी क्रेडिट स्कोर कम है और उसे सुधारने के लिए पहले पैसे जमा कराने होंगे, तभी उन्हें काम की पेमेंट मिल पाएगी। महिला ने विश्वास करके कई किश्तों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। जांच के दौरान पुलिस ने जिस बैंक खाते में पैसा जमा हुआ था, उसके खाताधारक को नोटिस भेजा। इससे सुराग मिला नवी मुंबई निवासी 27 वर्षीय सोनू का, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया।

    विज्ञापन

    पूछताछ में सोनू ने खुलासा किया कि वह ठेके पर काम करने वाले मजदूरों के नाम से कई बैंक खाते खोलता था और उनके पासबुक, एटीएम कार्ड व सिम कार्ड उत्तर प्रदेश स्थित गिरोह के साथियों को भेजता था। एक खाते के बदले उसे 1,500 रुपये की कमीशन मिलती थी। कुछ नेशनल बैंकों के खातों के लिए उसे 18,000 रुपये से 20,000 रुपये तक मिलते थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें